लाइव न्यूज़ :

आत्मनिर्भर भारत देश को पांच हजार अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने का दृष्टिकोण प्रदान करता है: अधिकारी

By भाषा | Updated: November 21, 2020 20:56 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 21 नवंबर एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने शनिवार को कहा कि आत्मनिर्भर भारत मुहिम देश को पांच हजार अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने का दृष्टिकोण प्रदान करता है।

विदेश मंत्रालय के सचिव संजय भट्टाचार्य ने इंडिया ई-बिज एक्सपो 2020 में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स (आईसीसी) को संबोधित करते हुए कहा कि आत्मनिर्भर भारत अभियान ‘मेक इन इंडिया, मेक फोर वर्ल्ड’ के माध्यम से देश की पांच हजार अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने की योजना को एक दृष्टिकोण प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि यह योजना वैश्विक अर्थव्यवस्था के साथ एकीकरण से पूरी होगी।

उन्होंने कहा कि कोविड-19 ने दुनिया भर में हर स्तर पर अप्रत्याशित व्यवधान डाला है। उन्होंने कहा, ‘‘यह सिर्फ स्वास्थ्य व चिकित्सा का संकट नहीं बल्कि सामाजिक व आर्थिक चुनौती भी है। इससे वैश्विक अर्थव्यवस्था सुस्त हो गयी, लोगों का मिलना् जुलना सीमित हो गया और हर कोई डर गया। वैश्विक समुदाय के लिये यह जरूरी था कि कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में एकजुट होकर प्रयास किया जाये।’’

भट्टाचार्य ने कहा कि भारत ने फंसे लोगों को निकालने में सहयोग किया। भारत ने बाहर फंसे अपने लोगों को वापस लाया। एक लाख से अधिक विदेशी लोगों को उनके देश भी पहुंचाया गया। वंदे भारत मिशन के तहत दुनिया भर में फंसे 30 लाख से अधिक लोगों को वापस लाया गया। यह दुनिया भर के साझेदारों के सक्रिय सहयोग से ही संभव हो पाया।

सचिव ने कहा कि भारत ने कई देशों को आपातकालीन चिकित्सा आपूर्ति दी, चिकित्सा दल मुहैया कराया और कोविड-19 के दौर में मानवीय मदद पहुंचाने में अग्रणी बनकर उभरा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटसनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स के अजेय अभियान को रोका, 57 रनों से हराया मुकाबला

क्रिकेटकौन हैं प्रफुल हिंगे? 30 लाख के इस तेज़ गेंदबाज़, जिन्होंने अपने IPL डेब्यू ओवर में 3 विकेट लेकर रचा इतिहास

क्रिकेटSRH vs RR: प्रफुल हिंगे ने पहले ओवर में सूर्यवंशी, जुरेल, प्रीटोरियस का लिया विकेट, तीनों बल्लेबाज शून्य पर आउट, VIDEO

विश्व'अगर जहाज़ होर्मुज़ नाकाबंदी के पास आए, तो उन्हें 'खत्म' कर दिया जाएगा', ट्रंप ने ईरान को दी चेतावनी

क्रिकेटSRH vs RR: ईशान किशन ने राजस्थान रॉयल्स के विस्फोटक अंदाज में जड़ी हाफ सेंचुरी, 44 गेंदों में 91 रनों की पारी खेली

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारजल्दी कीजिए, दिल्ली में सोना-चांदी की कीमतें कम, जानें क्या है रेट

कारोबारदिल्ली-सहारनपुर-देहरादून एक्सप्रेसवेः 6.5 की बजाय 2.5 घंटे में पहुंचे?, लागत 12,000 से 13,000 करोड़ रुपये, 340 मीटर लंबी काली सुरंग, जानिए 5 मुख्य बातें

कारोबारApricot Blossom Festival Ladakh: गांव की सैर, बर्फीले रेगिस्‍तान लद्दाख में धूम-धमाका, देखिए तस्वीरें और वीडियो

कारोबारनागपुर मंडल ने किया कमाल, ब्लॉक्स की बेड़ियां तोड़ ‘धड़ाधड़’ दौड़ी ट्रेनें?

कारोबारनागपुर में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस, सिलेंडर की किल्लत नहीं, फिर कतार क्यों?, वाड़ी के अग्रवाल गैस एजेंसी में लगी 2 किमी की लाइन, देखिए तस्वीरें