लाइव न्यूज़ :

बाजार अवसंरचना संस्थानों की स्थापना के लिये मालिकाना हक को लेकर सेबी का नया प्रस्ताव

By भाषा | Updated: January 6, 2021 23:24 IST

Open in App

नयी दिल्ली, छह जनवरी बाजार नियामक सेबी ने बुधवार को शेयर बाजार और डिपोजिटरी जैसी बाजार अवसंरचना स्थापित करने को लेकर नई इकाइयों के लिये चीजों को आसान बनाने के लिये पहल की है। इसके तहत बाजार के बुनियादी ढांचा संस्थानों के मालिकाना हक के लिये नई रूपरेखा का प्रस्ताव किया गया है।

भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने परिचर्चा पत्र में बाजार अवसंरचना संस्थानों (एमआईआई) के संदर्भ में व्यवस्था को उदार बनाने का सुझाव दिया। इसके तहत शुरूआती चरण में अधिक हिस्सेदारी और एक अवधि के बाद मालिकाना हक में कमी की अनुमति देने की बात कही गयी है।

इसमें एमआईआई यानी शेयर बाजार, डिपोजिटरीज और समाशोधन निगम के प्रबंध निदेशक और सीईओ के कार्यकाल से संबंधित नियमों का भी प्रस्ताव किया गया है।

इसके अलावा सेबी ने कंपनी संचालन नियम को सुदृढ़ करने के लिये एमआईआई के सांविधिक समितियों को व्यापक बनाने की भी सिफारिश की है।

नियामक ने यह भी कहा है कि वित्तीय प्रौद्योगिकी क्षेत्र से जुड़ी कंपनियों को प्रोत्साहित करने की जरूरत है। इसके लिये भारतीय एमआईआई खंड में उनके प्रवेश के लिये मालिकाना हक रूपरेखा में उपयुक्त छूट देने का प्रस्ताव किया गया है।

परिचर्चा पत्र में प्रस्ताव किया गया है कि प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से, व्यक्तिगत या अन्य लोगों के साथ मिलकर एमआईआई गठित करने वाले प्रवर्तक...निवासी व्यक्ति, घरेलू संस्थान (निवासी के स्वामित्व और नियंत्रण वाला)...100 प्रतिशत हिस्सेदारी रख सकते हैं।

विदेशी इकाइयों के मामले में इसके 49 प्रतिशत रखने का प्रस्ताव किया गया है।

सेबी ने परिचर्चा पत्र पर लोगों से पांच फरवरी तक अपनी राय देने को कहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीकौन थीं आशा भोसले, 12000 से अधिक गाने रिकॉर्ड?, ‘अभी ना जाओ छोड़कर’?

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle Funeral: शिवाजी पार्क में होगा आशा भोसले का अंतिम संस्कार, सोमवार को दी जाएगी मुखाग्नि

बॉलीवुड चुस्कीदिग्गज गायिका और संगीत जगत की महान हस्ती आशा भोसले नहीं रहीं?, 92 साल में निधन

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle Died: अलविदा 'आशा' जी, 92 वर्ष की आयु में आशा भोसले का निधन, संगीत जगत में शोक की लहर

ज़रा हटकेजब चोर खुद बन गया कैदी!, गाजियाबाद की चोरी वीडियो को देख आप भी कहेंगे- "भाई, रहने दे, तुझसे न हो पाए

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारTDS TRACES 2.0: अब टैक्स रिटर्न और रिफंड होगा और भी आसान, TRACES 2.0 के साथ बदल जाएगा टैक्स भरने का अनुभव

कारोबारपश्चिम एशिया युद्धविरामः मर्सिडीज-बेंज, बीएमडब्ल्यू ग्रुप और ऑडी के लिए शोरूम आएंगे ग्राहक?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 12 अप्रैल को प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम घोषित, जानें दिल्ली से मुंबई तक की कीमतें

कारोबारBaisakhi 2026: ट्रेडिशनल से मॉडर्न तक..., इस बैसाखी अपने लुक में लगाएं स्टाइल का तड़का, क्रिएट करें ये पंजाबी लुक

कारोबारPAN New Forms 2026: पुराने फॉर्म हुए रिटायर, नए वित्तीय वर्ष में ऐसे करें पैन के लिए अप्लाई