लाइव न्यूज़ :

सेबी 27 दिसंबर को विश्वामित्र इंटरनेशनल इंफ्रा की संपत्तियों की नीलामी करेगा

By भाषा | Updated: December 17, 2021 21:01 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 17 दिसंबर बाजार नियामक सेबी निवेशकों का पैसा वसूल करने के लिए 27 दिसंबर को विश्वामित्र इंटरनेशनल इंफ्रा की आठ संपत्तियों की नीलामी करेगा।

भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) ने शुक्रवार को एक नोटिस में कहा कि इन संपत्तियों की नीलामी कुल 2.8 करोड़ रुपये के आरक्षित मूल्य पर की जाएगी।

सेबी ने कहा कि इन संपत्तियों की बिक्री के लिए बोलियां ऑनलाइन माध्यम से आमंत्रित की जाएगी।

नियामक ने इच्छुक बोलीदाताओं से नीलामी में रखी गई संपत्तियों की कुर्की और देनदारियां, माप, प्रकृति, प्रकार, वर्गीकरण के संबंध में अपनी स्वतंत्र जांच करने के लिए कहा है। सेबी ने संपत्तियों की बिक्री में सहायता के लिए ‘प्रोक्योरमेंट टेक्नोलॉजीज’ का उपयोग किया है।

सेबी के वर्ष 2016 में जारी आदेश के अनुसार विश्वामित्र इंटरनेशनल इंफ्रा ने 2012-13 में विश्वामित्र इंडिया टूर एंड होटल्स लिमिटेड (समूह की कंपनी) को 41.61 करोड़ रुपये मूल्य के 41.5 लाख गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर (एनसीडी) आवंटित किए थे।

सेबी के अनुसार सार्वजनिक निर्गम मानदंडों का पालन किए बिना इन एनसीडी को 83,109 निवेशकों को हस्तांतरित कर दिया गया था। मार्च 2014 तक, विश्वामित्र इंटरनेशनल इंफ्रा द्वारा एनसीडी की पेशकश के माध्यम से जुटाई गई राशि 107 करोड़ रुपये थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटबाबर आज़म PSL में 4000 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज़ बने

भारतमियांपुर गांव को रविंद्र नगर कहिए जनाब?, सीएम योगी बोले-गांव में मियां नहीं तो नाम क्यों?, लखीमपुर खीरी से बंगाल चुनाव में खेला दांव?

भारतबांका राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज परिसरः क्लासरूम में आपत्तिजनक थे छात्र और छात्रा?, आग की तरह अफवाह फैली, जमकर नारेबाजी

क्रिकेटPunjab Kings vs Sunrisers Hyderabad IPL 2026: 36 गेंद में 105 रन, अभिषेक शर्मा ने 18 गेंद में बनाए फिफ्टी

क्रिकेटकैच लो मैच जीतो?, प्रशंसकों को चौंकाया, एक हाथ से कैच लेकर किशन को किया आउट?, जानसेन ने किया कमाल, वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें