लाइव न्यूज़ :

सेबी ने प्रवर्तकों, प्रवर्तक समूह इकाइयों के शेयरहोल्डिंग खुलासे के प्रारूप को संशोधित किया

By भाषा | Updated: August 13, 2021 23:18 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 13 अगस्त पूंजी बाजार नियामक सेबी ने शुक्रवार को कंपनियों के प्रवर्तकों और प्रवर्तक समूह इकाइयों के शेयरहोल्डिंग के तौर-तरीकों के खुलासे के वास्ते जारी किये गये प्रारूप में संशोधन किया है।

सेबी के जारी प्रपत्र में यह जानकारी दी गई है। वर्तमान में टेबल-दो वक्तव्य में प्रवर्तकों और प्रवर्तक समूह की शेयरहोल्डिंग को एक साथ बताया जाता है, लेकिन अब इसमें संशोधन किया गया है और इसके बाद प्रवर्तक और प्रवर्तक समूह की शेयरहोल्डिंग को अलग अलग दिखाना होगा।

सूचीबद्धता दायित्व और खलासा अनिवार्यता नियमन के तहत अब यह अनिवार्य है कि प्रवर्तक और प्रवर्तक समूह के तहत आने वाली कंपनियां सेबी के नये प्रारूप के मुताबिक शेयर बाजारों की वेबसाइट पर प्रवर्तक और प्रवर्तक समूह की शेयरहोल्डिंग को अलग अलग खुलासा करेंगी।

सेबी द्वारा जारी एक अन्य प्रपत्र के मुताबिक सेबी ने डिपॉजिटरी परिचालकों को प्रतिभूति सृजन प्रक्रिया को देखने और अनुबंध की निगरानी के लिये एक मंच विकसित करने को कहा है। यह निर्णय एक कार्यसमूह की सिफारिश के आधार पर लिया गया है। इस समूह में सेबी, डिपॉजिटरी, शेयर बाजार और ट्रस्टी एसोसिएशन ऑफ इंडिया के अधिकारी शामिल थे।

इस मंच का इसतेमाल सिक्योरिटी सृजन और गैर- परिवर्तनीय प्रतिभूतियों के अनुबंध की निगरानी और रिकॉर्डिंग के लिये किया जायेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटसनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स के अजेय अभियान को रोका, 57 रनों से हराया मुकाबला

क्रिकेटकौन हैं प्रफुल हिंगे? 30 लाख के इस तेज़ गेंदबाज़, जिन्होंने अपने IPL डेब्यू ओवर में 3 विकेट लेकर रचा इतिहास

क्रिकेटSRH vs RR: प्रफुल हिंगे ने पहले ओवर में सूर्यवंशी, जुरेल, प्रीटोरियस का लिया विकेट, तीनों बल्लेबाज शून्य पर आउट, VIDEO

विश्व'अगर जहाज़ होर्मुज़ नाकाबंदी के पास आए, तो उन्हें 'खत्म' कर दिया जाएगा', ट्रंप ने ईरान को दी चेतावनी

क्रिकेटSRH vs RR: ईशान किशन ने राजस्थान रॉयल्स के विस्फोटक अंदाज में जड़ी हाफ सेंचुरी, 44 गेंदों में 91 रनों की पारी खेली

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारजल्दी कीजिए, दिल्ली में सोना-चांदी की कीमतें कम, जानें क्या है रेट

कारोबारदिल्ली-सहारनपुर-देहरादून एक्सप्रेसवेः 6.5 की बजाय 2.5 घंटे में पहुंचे?, लागत 12,000 से 13,000 करोड़ रुपये, 340 मीटर लंबी काली सुरंग, जानिए 5 मुख्य बातें

कारोबारApricot Blossom Festival Ladakh: गांव की सैर, बर्फीले रेगिस्‍तान लद्दाख में धूम-धमाका, देखिए तस्वीरें और वीडियो

कारोबारनागपुर मंडल ने किया कमाल, ब्लॉक्स की बेड़ियां तोड़ ‘धड़ाधड़’ दौड़ी ट्रेनें?

कारोबारनागपुर में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस, सिलेंडर की किल्लत नहीं, फिर कतार क्यों?, वाड़ी के अग्रवाल गैस एजेंसी में लगी 2 किमी की लाइन, देखिए तस्वीरें