लाइव न्यूज़ :

सेबी ने प्रवर्तक को सार्वजनिक शेयरधारक के रूप में पुनर्वर्गीकरण के लिये नियमों में ढील दी

By भाषा | Updated: March 25, 2021 21:19 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 25 मार्च बाजार नियामक सेबी ने प्रवर्तकों को सार्वजनिक शेयरधारक के रूप में पुनर्वर्गीकृम के लिये नियमों में ढील दी है।

भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने बृहस्पतिवार को एक बयान में कहा कि सेबी के निदेशक मंडल ने प्रवर्तक/प्रवर्तक समूह इकाइयों के पुनर्वर्गीकरण से संबंधित मौजूदा रूपरेखा को युक्तिसंगत बनाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इसमें ऋण शोधन अक्षमता और दिवाला संहिता के तहत स्वीकृत समाधान योजना के मामलों में पहले से उपलब्ध छूट के अनुरूप ही किसी अन्य कानून के तहत नियामकीय के आदेश के मामलों में भी इस तरह के पुनर्वर्गीकरण में वर्तमान शर्तों में छूट मिलेगी।

सेबी ने कहा कि उन मामलों में भी शेयरधारकों की मंजूरी की आवश्यकता से भी छूट प्रदान की गई है, जहां पुनर्वितरण की मांग करने वाले प्रवर्तक के पास एक प्रतिशत से कम की हिस्सेदारी है।

नियामक ने कहा, ‘‘यह छूट इस बात पर निर्भर करेगी कि निवर्तमान प्रवर्तक का पुनर्वर्गीकरण के इरादे के बारे में पेशकश पत्र या व्यवस्था योजना में खुलासा किया गया हो। साथ ही अन्य जरूरतों को पूरा करने पर निर्भर है, जिसमें बोर्ड का प्रतिनिधित्व नहीं करना, नियंत्रण में नहीं होना आदि शामिल हैं।’’

इसके अलावा, पुनर्वर्गीकरण अनुरोध पर विचार के लिये निदेशक मंडल की बैठक और शेयरधारकों की बैठक के बीच समय अंतर को भी कम करने का निणय किया गया है। इसके तहत इसे न्यूनतम एक महीना और अधिकतम तीन महीना किया गया है जो फिलहाल न्यूनतम तीन महीना और अधिकतम छह महीना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबांका राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज परिसरः क्लासरूम में आपत्तिजनक थे छात्र और छात्रा?, आग की तरह अफवाह फैली, जमकर नारेबाजी

क्रिकेटPunjab Kings vs Sunrisers Hyderabad IPL 2026: 36 गेंद में 105 रन, अभिषेक शर्मा ने 18 गेंद में बनाए फिफ्टी

क्रिकेटकैच लो मैच जीतो?, प्रशंसकों को चौंकाया, एक हाथ से कैच लेकर किशन को किया आउट?, जानसेन ने किया कमाल, वीडियो

भारतबिहार में 13 अप्रैल को कैबिनेट की आखिरी बैठक?, 14 को इस्तीफा देंगे सीएम नीतीश कुमार, चिराग पासवान ने कहा- मुख्यमंत्री पद का दावेदार नहीं?

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?