लाइव न्यूज़ :

सेबी ने सूचीबद्ध ऋण प्रतिभूतियों के मामले में खुलासा जरूरतों को बढ़ाया

By भाषा | Updated: June 16, 2021 23:10 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 16 जून बाजार नियामक सेबी ने बुधवार को सूचीबद्ध कंपनियों के प्रवर्तकों और निदेशकों की सूचीबद्ध ऋण प्रतिभूतियों के सौदों को प्रणाली आधारित सूचना नियम के दायरे में लाने का निर्णय किया।

भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने एक परिपत्र में कहा कि शेयर बाजार और डिपोजिटरी इस संदर्भ में जरूरी व्यवस्था करेंगे ताकि सूचीबद्ध ऋण प्रतिभूतियों के साथ शेयर और शेयर डेरिवेटिव्स से संबंधित रपट संबंधित शेयर बाजारों की वेबसाइट पर एक एक जुलाई से उपलब्ध हों।

भेदिया कारोबार नियम के तहत प्रणाली आधारित खुलासा नियम पहले ही सूचीबद्ध कंपनियों के प्रवर्तक समूह, प्रवर्तकों, निदेशकों और मनोनीत व्यक्तियों के लिये क्रियान्वित किये गये है।

प्रणाली आधारित खुलासा व्यवस्था के तहत शेयर और शेयर डेरिवेटिव्स (वायदा एवं विकल्प) खंड में सूचना शेयर बाजारों की वेबसाइट पर उपलब्ध करायी जाती है।

सेबी के अनुसार अब ऐसी इकाइयों के लिए प्रणाली आधारित सूचना के दायरे में सूचीबद्ध कंपनियों की सूचीबद्ध ऋण प्रतिभूतियों को भी शामिल करने का निर्णय किया गया है।

नियामक ने जुलाई 2020 में भेदिया कारोबार नियमों में संशोधन किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटसनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स के अजेय अभियान को रोका, 57 रनों से हराया मुकाबला

क्रिकेटकौन हैं प्रफुल हिंगे? 30 लाख के इस तेज़ गेंदबाज़, जिन्होंने अपने IPL डेब्यू ओवर में 3 विकेट लेकर रचा इतिहास

क्रिकेटSRH vs RR: प्रफुल हिंगे ने पहले ओवर में सूर्यवंशी, जुरेल, प्रीटोरियस का लिया विकेट, तीनों बल्लेबाज शून्य पर आउट, VIDEO

विश्व'अगर जहाज़ होर्मुज़ नाकाबंदी के पास आए, तो उन्हें 'खत्म' कर दिया जाएगा', ट्रंप ने ईरान को दी चेतावनी

क्रिकेटSRH vs RR: ईशान किशन ने राजस्थान रॉयल्स के विस्फोटक अंदाज में जड़ी हाफ सेंचुरी, 44 गेंदों में 91 रनों की पारी खेली

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारजल्दी कीजिए, दिल्ली में सोना-चांदी की कीमतें कम, जानें क्या है रेट

कारोबारदिल्ली-सहारनपुर-देहरादून एक्सप्रेसवेः 6.5 की बजाय 2.5 घंटे में पहुंचे?, लागत 12,000 से 13,000 करोड़ रुपये, 340 मीटर लंबी काली सुरंग, जानिए 5 मुख्य बातें

कारोबारApricot Blossom Festival Ladakh: गांव की सैर, बर्फीले रेगिस्‍तान लद्दाख में धूम-धमाका, देखिए तस्वीरें और वीडियो

कारोबारनागपुर मंडल ने किया कमाल, ब्लॉक्स की बेड़ियां तोड़ ‘धड़ाधड़’ दौड़ी ट्रेनें?

कारोबारनागपुर में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस, सिलेंडर की किल्लत नहीं, फिर कतार क्यों?, वाड़ी के अग्रवाल गैस एजेंसी में लगी 2 किमी की लाइन, देखिए तस्वीरें