लाइव न्यूज़ :

SEBI ने निवेशकों के लिए लॉन्च किया मोबाइल एप, शिकायत दर्ज करने में होगी आसानी

By भाषा | Updated: March 6, 2020 14:52 IST

सेबी ने कहा कि इस एप पर स्कोर्स के सभी फीचर्स उपलब्ध होंगे, जो अभी इलेक्ट्रॉनिक रूप में उपलब्ध हैं।

Open in App

भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने निवेशकों के लिए एक मोबाइल एप पेश किया है। इसके जरिये निवेशक सेबी की शिकायत निपटान प्रणाली (स्कोर्स) में अपनी शिकायतें दर्ज कर सकेंगे। सेबी ने बयान में कहा कि ‘सेबी स्कोर्स’ एप आईओएस और एंड्रॉयड प्लेटफार्म दोनों पर उपलब्ध होगी।

सेबी के चेयरमैन अजय त्यागी ने कहा, ‘‘स्कोर्स मोबाइल एप के जरिये निवेशकों के लिए अपनी शिकायतें दर्ज करना आसान होगा। वे अपने स्मार्टफोन से शिकायत दर्ज कर सकेंगे। मोबाइल एप के जरिये निवेशक स्कोर्स पर शिकायत दर्ज करने को प्रोत्साहित होंगे और वे नियामक को पत्र आदि भेजने से बचेंगे।’’

सेबी ने कहा कि इस एप पर स्कोर्स के सभी फीचर्स उपलब्ध होंगे, जो अभी इलेक्ट्रॉनिक रूप में उपलब्ध हैं। आवेदन के अनिवार्य पंजीकरण के बाद निवेशकों को एसएमएस और ई-मेल से उनकी शिकायत दर्ज होने की सूचना मिलेगी। निवेशक अपनी शिकायत की स्थिति का भी पता लगा सकेंगे।

टॅग्स :मोबाइल ऐप
Open in App

संबंधित खबरें

भारतसंचार साथी ऐप में क्या है खासियत, जिसे हर फोन में डाउनलोड कराना चाहती है सरकार? जानें

टेकमेनियाक्या है संचार साथी? साइबर सिक्योरिटी ऐप जिसे सरकार क्यों चाहती है भारत के हर नए स्मार्ट फोन में हो इंस्टॉल

कारोबारSIM Binding Rules: अब बिना सिम के नहीं चलेंगे व्हाट्सएप व अन्य मैसेजिंग ऐप, दूरसंचार विभाग ने सख्त किए नियम

क्राइम अलर्टUP Teacher: मोबाइल में 2 घंटा शिक्षक करता था ये काम, नौकरी से धोना पड़ा हाथ

कारोबारSim Card New Rules: सिम कार्ड 1 जुलाई से ग्राहकों के लिए पोर्ट कराना होगा मुश्किल, TRAI के नए दिशानिर्देश जारी, यहां पढ़ें पूरी खबर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत