लाइव न्यूज़ :

सेबी ने वैकल्पिक आधार पर शेयर सौदों के निपटान के लिये ‘टी+1’ व्यवस्था पेश की

By भाषा | Updated: September 7, 2021 21:00 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात सितंबर पूंजी बाजार नियामक सेबी ने मंगलवार को शेयरों की खरीद-बिक्री का निपटान करने को लेकर वैकल्पिक आधार पर ‘टी +1’ (सौदा और अगला कार्यदिवस) की नई व्यवस्था पेश की है। इसका मकसद बाजार में खरीद-फरोख्त बढ़ाना है। फिलहाल घरेलू शेयर बाजारों में सौदों को पूरा होने में कारोबार वाले दिन के बाद दो कारोबारी दिवस (टी +2) लगते हैं।

भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के परिपत्र के अनुसार नियामक ने शेयर खरीद-बिक्री प्रक्रिया को पूरा करने के लिये निपटान में लगने वाले समय को लेकर ‘टी +1’ या ‘टी +2’ का विकल्प देकर शेयर बाजारों को लचीलापन उपलब्ध कराया है।

शेयर बाजार निवेशकों समेत सभी संबद्ध पक्षों को निपटान प्रक्रिया में समय में बदलाव के बारे में कम-से-कम एक महीने पहले नोटिस देकर किसी भी शेयर के लिये ‘टी+1’ का विकल्प चुन सकते हैं। शेयर बाजार को अपनी वेबसाइट पर इसका प्रचार-प्रसार करने की जरूरत होगी।

शेयर बाजार अगर किसी इक्विटी के लिये ‘टी+1’ का विकल्प चुनते हैं, तो उन्हें कम-से-कम छह महीने के लिये यह व्यवस्था बनाये रखनी होगी। उसके बाद शेयर बाजार ‘टी+2’ व्यवस्था को दोबारा से अपना सकते हैं। इसके लिये उन्हें एक महीने पहले बाजार को नोटिस देना होगा।

सेबी ने शेयर बाजारों, समाशोधन निगम तथा डिपोजिटरी जैसे बाजार के लिये ढांचागत सुविधा प्रदान करने वाले संस्थानों के साथ विचार-विमर्श के बाद यह निर्णय किया है।

नियामक के अनुसार नयी व्यवस्था एक जनवरी, 2022 से प्रभाव में आएगी।

सेबी ने शेयर बाजारों, समाशोधन निगम तथा डिपोजिटरी को इस संदर्भ में जरूरी कदम उठाने का निर्देश दिया है।

इससे पहले, नियामक ने 2003 में सौदा पूरा करने में लगने वाले समय को ‘टी+3’ से कम कर ‘टी+2’ किया था।

इससे पहले शेयर बाजारों सदस्यों के संध ने सेबी को भेजे पत्र में टी जमा एक निपटान प्रणाली को लेकर चिंता जताई थी। उसने कहा कि परिचालनगत और तकनीकी चुनौतियों का समाधान किये बिना नई व्यवसथा को लागू नहीं किया जाना चाहिये।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटसनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स के अजेय अभियान को रोका, 57 रनों से हराया मुकाबला

क्रिकेटकौन हैं प्रफुल हिंगे? 30 लाख के इस तेज़ गेंदबाज़, जिन्होंने अपने IPL डेब्यू ओवर में 3 विकेट लेकर रचा इतिहास

क्रिकेटSRH vs RR: प्रफुल हिंगे ने पहले ओवर में सूर्यवंशी, जुरेल, प्रीटोरियस का लिया विकेट, तीनों बल्लेबाज शून्य पर आउट, VIDEO

विश्व'अगर जहाज़ होर्मुज़ नाकाबंदी के पास आए, तो उन्हें 'खत्म' कर दिया जाएगा', ट्रंप ने ईरान को दी चेतावनी

क्रिकेटSRH vs RR: ईशान किशन ने राजस्थान रॉयल्स के विस्फोटक अंदाज में जड़ी हाफ सेंचुरी, 44 गेंदों में 91 रनों की पारी खेली

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारजल्दी कीजिए, दिल्ली में सोना-चांदी की कीमतें कम, जानें क्या है रेट

कारोबारदिल्ली-सहारनपुर-देहरादून एक्सप्रेसवेः 6.5 की बजाय 2.5 घंटे में पहुंचे?, लागत 12,000 से 13,000 करोड़ रुपये, 340 मीटर लंबी काली सुरंग, जानिए 5 मुख्य बातें

कारोबारApricot Blossom Festival Ladakh: गांव की सैर, बर्फीले रेगिस्‍तान लद्दाख में धूम-धमाका, देखिए तस्वीरें और वीडियो

कारोबारनागपुर मंडल ने किया कमाल, ब्लॉक्स की बेड़ियां तोड़ ‘धड़ाधड़’ दौड़ी ट्रेनें?

कारोबारनागपुर में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस, सिलेंडर की किल्लत नहीं, फिर कतार क्यों?, वाड़ी के अग्रवाल गैस एजेंसी में लगी 2 किमी की लाइन, देखिए तस्वीरें