लाइव न्यूज़ :

कंपनियों के लिए पर्यावरण, सामाजिक मुद्दों पर सार्वजिनक सूचना पर सेबी के दिशानिर्देश जल्द: त्यागी

By भाषा | Updated: February 25, 2021 19:49 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 25 फरवरी भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) जल्द सूचीबद्ध कंपनियों की ओर से पर्यावरणीय, सामाजिक और कंपनी निदेशन (ईएसजी) संबंधी सार्वजिनक सूचना देने की अच्छी व्यवस्था बनाने के लिए दिशानर्देश जारी करेगा। सेबी के चेयरमैन अजय त्यागी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

त्यागी ने कहा कि नियामक का इस बारे में विभिन्न अंशधारकों के साथ ‘सक्रिय विचार-विमर्श’ चल रहा है। इस बारे में संबंधित दिशानिर्देश जल्द जारी किए जाएंगे।

त्यागी ने सेबी-एनआईएसएम सम्मेलन में अपने संबोधन में कहा, ‘‘प्रस्तावित दिशानिर्देशों का मकसद ईएसजी क्षेत्र में सूचीबद्ध कंपनियों से उच्चस्तर की पारदर्शिता तथा जवाबदेही हासिल करना है। ’’

सेबी निवेशकों की ईएसजी से संबंधित बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए विचार-विमर्श कर रहा है।

त्यागी ने कहा कि महामारी के दौरान कई तरह के विशिष्ट रुख देखने को मिले। महामारी के शुरू होने के समय यह चिंता जताई जा रही थी कि जलवायु परिवर्तन और पर्यावरण के मुद्दे पीछे चले जाएंगे क्योंकि इस मुश्किल समय में इनके लिए कोष जुटाना आसान नहीं होगा।

उन्होंने कहा, ‘‘हालांकि, हमने देखा कि वैश्विक स्तर और भारत में ईएसजी मुद्दों पर अधिक ध्यान दिया जा रहा है। यह देखने को मिल रहा है कि वैश्विक स्तर पर ईएसजी पर निवेशक अधिक ध्यान दे रहे हैं। कुछ इसी तरह भारतीय निवेशकों की भी ईएसजी निवेश में रुचि बढ़ी है।’’

त्यागी ने बताया कि 2019-20 के वित्त वर्ष के अंत तक तीन ईएसजी म्यूचुअल फंड योजनाएं थीं। आज इनकी संख्या बढ़कर नौ हो गई है। इनमें से छह योजनाएं तो पिछले 10 माह के दौरान जुड़ी हैं।

उन्होंने कहा कि पिछले वित्त वर्ष में इन योजनाओं में कुल मिलाकर 2,100 करोड़ रुपये का निवेश हुआ था। चालू वित्त वर्ष में 31 जनवरी, 2021 तक यह राशि बढ़कर 3,800 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअमेरिका ईरान की जब्त संपत्तियां रिहा करने पर हुआ सहमत, इस्लामाबाद वार्ता के बीच रिपोर्ट का दावा

भारतनशा तस्कर सुधार जाओ नहीं तो पासपोर्ट, आधार कार्ड होंगे रद्द?, उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा- घर और संपत्ति करेंगे जब्त

क्रिकेटPunjab Kings vs Sunrisers Hyderabad IPL 2026: 36 गेंद में 105 रन, अभिषेक शर्मा ने 18 गेंद में बनाए फिफ्टी

भारतनीतीश कुमार के बाद?, मीडिया में कई नाम, पीएम मोदी और अमित शाह को पता, सीएम कौन?, सम्राट चौधरी के नाम पर आलाकमान सहमत नहीं?

क्राइम अलर्टBihar Crime: स्कूल गार्ड ने 5 साल के बच्चे का पहले रेप किया, फिर काट डाला गला और गुप्तांग, लाश को हॉस्टल की सीढ़ियों पर फेंका

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?