लाइव न्यूज़ :

ईएसजी रेटिंग्स, डेटा प्रदाताओं को लेकर अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों पर सेबी की नजर

By भाषा | Updated: November 10, 2021 22:53 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 नवंबर भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के प्रमुख अजय त्यागी ने बुधवार को कहा कि नियामक की पर्यावरण स्थिरता और कामकाज के संचालन यानी गवर्नेंस (ईएसजी) रेटिंग्स से जुड़े अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों पर नजर है। साथ ही वह डेटा प्रदाताओं पर भी निगाह रख रहा है और सही समय आने पर इन मुद्दों पर कोई निर्णय लेगा।

उन्होंने कहा कि कारोबार दायित्व और स्थिरता रिपोर्ट (बीआरएसआर) ने खुलासों में स्थिरता के खेल को बढ़ाया है। नियामक इस पर कड़ी नजर रखेगा कि कंपनियां इस पर कैसी प्रतिक्रिया देती हैं।

वैश्विक स्तर पर ईएसजी वर्गीकरण और उद्योग अभी भी विकसित हो रहा है। ईएसजी रेटिंग और प्रदाता आमतौर पर किसी भी अधिकार क्षेत्र में विनियमित नहीं होते हैं।

त्यागी ने कहा कि प्रतिभूति नियामकों के लिए अंतरराष्ट्रीय मंच अंतरराष्ट्रीय प्रतिभूति आयोग संगठन (आईओएससीओ) ईएसजी रेटिंग और ईएसजी डेटा प्रदाताओं पर अपनी रिपोर्ट जारी करने की प्रक्रिया में है। इसमें ईएसजी रेटिंग और ईएसजी डेटा प्रदाताओं के साथ-साथ नियामक और दृष्टिकोण के संबंध में सिफारिशें शामिल होंगी।

उन्होंने उद्योग मंडल फिक्की द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में कहा, ‘‘हम अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम पर कड़ी नजर रख रहे हैं और सही समय पर इस मामले में उचित निर्णय करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआशा भोसले की सेहत अब कैसी है? पोती ज़नाई भोसले ने दी दिग्गज पार्श्व गायिका की हेल्थ अपडेट

क्रिकेटआईपीएल 2026 में CSK को मिली पहली जीत, अपने गढ़ में दिल्ली कैपिटल्स को 23 रनों से हराया

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

क्रिकेटCSK vs DC: संजू सैमसन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मचाई बल्ले से तबाही, जड़ा चौथा IPL शतक, रोहित-कोहली के एलीट क्लब में हुए शामिल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें