लाइव न्यूज़ :

सेबी ने लाभांश वितरण नीति का दायरा बढ़ाया, शीर्ष 1,000 सूचीबद्ध कंपनियों पर होगी लागू

By भाषा | Updated: March 25, 2021 22:00 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 25 मार्च भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने शीर्ष 1,000 सूचीबद्ध कंपनियों के लिए लाभांश वितरण नीति अनिवार्य करने का फैसला किया है। कंपनी संचालन की परिपाटी और सूचनाओं के काशन की व्यवस्था मजबूत करने उद्देश्य से नियामक ने यह कदम उठाया है।

सेबी के निदेशक मंडल की बृहस्पतिवार को बैठक संपन्न हुई। बैठक के बाद सेबी ने कहा, ‘‘अब बाजार पूंजीकरण के लिहाज से शीर्ष 1,000 सूचीबद्ध कंपनियों के लिए लाभांश वितरण नीति बनाना अनिवार्य होगा। अभी तक शीर्ष 500 कंपनियों के लिए यह नियम लागूथ था।’’

नियामक ने कहा कि यदि कंपनी के निदेशक मंडल की बैठक एक दिन से अधिक चलती है, तो सूचीबद्ध इकाइयों के लिए बोर्ड की बैठक में वित्तीय नतीजों पर विचार होने के 30 मिनट के अंदर वित्तीय परिणाम घोषित करना अनिवार्य होगा।

इसके अलावा नियामक ने किसी सूचीबद्ध इकाई के लिए नाम में बदलाव को शेयर एक्सचेंज की अनुमति की जरूरत को समाप्त कर दी है।

साथ ही सेबी ने वित्तीय नतीजों पर विचार के लिए बोर्ड की बैठक के नोटिस और कोष के इस्तेमाल में अंतर या भिन्नता पर तिमाही सूचना को लेकर अखबारों में विज्ञापन देने की अनिवार्यता को भी समाप्त कर दिया है।

सेबी ने कहा है कि निश्चित समयावधि पर दी जाने वाली रिपोर्ट..मसलन निवेशक शिकायतों पर सूचना, कामकाज के संचालन और शेयरधारिता के तरीके पर रिपोर्ट अब प्रत्येक तिमाही की समाप्ति के 21 दिन के अंदर देनी होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

क्रिकेटCSK vs DC: संजू सैमसन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मचाई बल्ले से तबाही, जड़ा चौथा IPL शतक, रोहित-कोहली के एलीट क्लब में हुए शामिल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

क्राइम अलर्टकटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 मरे और 18 घायल, वीडियो

भारतनागपुर में वायुसेना के मेंटेनेंस कमांड कमांडर्स का कॉन्क्लेव संपन्न, मिशन मोड में ऑपरेशनल सपोर्ट बढ़ाने पर जोर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें