लाइव न्यूज़ :

सेबी ने आदित्य बिड़ला सन लाइफ के आईपीओ पर अपना निर्णय टाला

By भाषा | Updated: June 28, 2021 22:35 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 जून पूंजी बाजार नियामक सेबी ने आदित्य बिड़ला सन लाइफ एएमसी के आरंभिक शेयर बिक्री (आईपीओ) के प्रस्ताव पर अपने निष्कर्ष (निर्णय) को टाल दिया है। सेबी की वेबसाइट पर इस प्रस्ताव से संबंधित सोमवार को डाली गयी अद्यतन सूचना से यह जानकारी मिली।

हालांकि भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने इस बारे में और कुछ नहीं कहा है।

संपत्ति प्रबंधन कंपनी (एएमसी) ने आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के जरिये पूंजी जुटाने को लेकर सेबी के पास अप्रैल में जरूरी दस्तावेज जमा किये थे।

ताजा सूचना के अनुसार सेबी ने कोई कारण बताये कहा, ‘‘आईपीओ के संदर्भ में टिप्पणी को फिलहाल टाल दिया गया है।’’

बाजार की भाषा में सेबी की टिप्पणी एक तरफ से आईपीओ की मंजूरी होती है। अंतिम निष्कर्ष के बगैर आईपीओ नहीं लाया जा सकता।

आदित्य बिड़ला सन लाइफ एएमसी लि. आदित्य बिड़ला समूह और सन लाइफ फाइनेंशियन इंक की संयुक्त उद्यम है। प्रस्ताव के तहत 3.88 करोड़ शेयर की बिक्री की जानी है। इसमें आदित्य बिड़ला कैपिटल 28.51 लाख तक की संख्या में अपने शेयर और सन लाइफ एएमसी 3.68 करोड़ अपने पास के शेयर बेचने वाली है। यह कंपनी की चुकता पूंजी का कुल 13.50 प्रतिशत बनेगा। इससे कुल 1500-2000 करोड़ रुपये की पूंजी मिलने का अनुमान है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटबाबर आज़म PSL में 4000 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज़ बने

भारतमियांपुर गांव को रविंद्र नगर कहिए जनाब?, सीएम योगी बोले-गांव में मियां नहीं तो नाम क्यों?, लखीमपुर खीरी से बंगाल चुनाव में खेला दांव?

भारतबांका राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज परिसरः क्लासरूम में आपत्तिजनक थे छात्र और छात्रा?, आग की तरह अफवाह फैली, जमकर नारेबाजी

क्रिकेटPunjab Kings vs Sunrisers Hyderabad IPL 2026: 36 गेंद में 105 रन, अभिषेक शर्मा ने 18 गेंद में बनाए फिफ्टी

क्रिकेटकैच लो मैच जीतो?, प्रशंसकों को चौंकाया, एक हाथ से कैच लेकर किशन को किया आउट?, जानसेन ने किया कमाल, वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें