लाइव न्यूज़ :

सेबी ने इक्विटी मेनिया को दो साल के लिए बाजार से प्रतिबंधित किया

By भाषा | Updated: June 25, 2021 17:28 IST

Open in App

नयी दिल्ली 25 जून बाजार नियामक सेबी ने निवेश सलाहकार कंपनी इक्विटी मेनिया फाइनेंशल एडवाइजरी और उसके मालिक अंकित गोयल को अनधिकृत निवेश सलाह देने के लिए प्रतिभूति बाजारों में दो साल के लिए प्रतिबंधित कर दिया है और उनसे निवेशकों से जमा की गई धनराशि वापस करने के लिए कहा है।

भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) ने कहा कि इक्विटी मेनिया फाइनेंशल एडवाइजरी ने नियामक से पंजीकरण का प्रमाण पत्र प्राप्त किए बिना निवेश सलाहकार गतिविधियों को अंजाम दिया था।

सेबी ने कहा कि कंपनी ने अपनी सेवाओं से 257 ग्राहकों से लगभग 43 लाख रुपये एकत्र किए हैं।

बाजार नियामक ने बृहस्पतिवार को अपने आदेश में कहा कि इस तरह की गतिविधियों में शामिल हो कर कंपनी ने निवेश सलाहकार (आईए) विनियमों का उल्लंघन किया है।

इसलिए नियामक ने इक्विटी मेनिया फाइनेंशल एडवाइजरी और इसके एकमात्र मालिक अंकित गोयल को तीन महीने के भीतर निवेश सलाहकार गतिविधियों द्वारा ग्राहक से प्राप्त धन को वापस करने का निर्देश दिया है।

इसके साथ ही उन्हें प्रतिभूति बाजार में कामकाज से दो साल के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआशा भोसले की सेहत अब कैसी है? पोती ज़नाई भोसले ने दी दिग्गज पार्श्व गायिका की हेल्थ अपडेट

क्रिकेटआईपीएल 2026 में CSK को मिली पहली जीत, अपने गढ़ में दिल्ली कैपिटल्स को 23 रनों से हराया

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

क्रिकेटCSK vs DC: संजू सैमसन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मचाई बल्ले से तबाही, जड़ा चौथा IPL शतक, रोहित-कोहली के एलीट क्लब में हुए शामिल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें