लाइव न्यूज़ :

सेबी ने जेमिनी एडिबल्स, मैपमाईइंडिया सहित 10 कंपनियों को आईपीओ की मंजूरी दी

By भाषा | Updated: November 29, 2021 20:16 IST

Open in App

नई दिल्ली, 29 नवंबर भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने जेमिनी एडिबल्स एंड फैट्स इंडिया, रक्षा आपूर्तिकर्ता कंपनी डेटा पैटर्न (इंडिया) लि. और डिजिटल मैपिंग कंपनी मैपमाईइंडिया सहित 10 कंपनियों को आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के माध्यम से धन जुटाने की मंजूरी दे दी है।

अन्य कंपनियों में एजीएस ट्रांजैक्ट टेक्नोलॉजीज, इलेक्ट्रॉनिक्स मार्ट इंडिया, इंडिया1 पेमेंट्स, हेल्थियम मेडटेक, वीएलसीसी हेल्थ केयर, मेट्रो ब्रांड्स और गोदावरी बायोरिफाइनरीज शामिल हैं।

इन 10 कंपनियों ने अगस्त और सितंबर के बीच सेबी के पास आईपीओ से संबंधित दस्तावेज दाखिल किए थे। उन्हें 22-26 नवंबर के दौरान नियामक से आईपीओ के लिए ‘निष्कर्ष पत्र’ मिला। मसौदा दस्तावेजों के अनुसार, खाद्य तेल कंपनी जेमिनी एडिबल्स एंड फैट्स इंडिया आईपीओ के माध्यम से 2,500 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही है, इसमें पूरी तरह से कंपनी के प्रवर्तक और मौजूदा शेयरधारकों द्वारा बिक्री (ओएफएस) की पेशकश होगी।

डेटा पैटर्न (इंडिया) के आईपीओ में 300 करोड़ रुपये के नये शेयर और प्रवर्तकों एवं व्यक्तिगत बिक्री करने वाले शेयरधारकों द्वारा ओएफएस के जरिये 60,70,675 इक्विटी शेयरों की बिक्री शामिल होगी।

बाजार सूत्रों के अनुसार, कंपनी के आईपीओ से 600-700 करोड़ रुपये जुटाने की उम्मीद है।

मैपमाईइंडिया के आईपीओ में पूरी तरह से मौजूदा शेयरधारकों और प्रवर्तकों द्वारा 75,47,959 इक्विटी शेयरों की बिक्री की पेशकश शामिल होगी।

एजीएस ट्रांजैक्ट टेक्नोलॉजीज ने आईपीओ के माध्यम से 800 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बनायी है, जो पूरी तरह से प्रवर्तकों और अन्य शेयरधारकों द्वारा इक्विटी शेयरों की बिक्री पेशकश के रूप में होगा।

घरेलू उपभोक्ता उपकरण खुदरा श्रृंखला इलेक्ट्रॉनिक्स मार्ट इंडिया के आईपीओ में 500 करोड़ रुपये के इक्विटी शेयरों की बिक्री शामिल है।

इंडिया1 पेमेंट्स लिमिटेड के आईपीओ में 150 करोड़ रुपये के इक्विटी शेयर और प्रवर्तकों एवं निवेशकों द्वारा 1,03,05,180 इक्विटी शेयरों की बिक्री की पेशकश शामिल है।

हेल्थियम मेडटेक के आईपीओ में 390 करोड़ रुपये के नये इक्विटी शेयर की बिक्री और प्रवर्तक एवं मौजूदा शेयरधारक द्वारा 3.91 करोड़ इक्विटी शेयरों की बिक्री पेशकश शामिल है।

वीएलसीसी हेल्थ केयर के आईपीओ में 300 करोड़ रुपये के नये इक्विटी शेयरों की बिक्री और प्रवर्तकों तथा मौजूदा शेयरधारकों द्वारा 89.22 लाख इक्विटी शेयरों की बिक्री की पेशकश शामिल है।

फुटवियर रिटेलर मेट्रो ब्रांड्स लि. के आईपीओ में 250 करोड़ रुपये के इक्विटी शेयरों की बिक्री और शेयरधारकों द्वारा 2,19,00,100 इक्विटी शेयरों की बिक्री पेशकश शामिल है।

गोदावरी बायोरिफाइनरीज के आईपीओ में 370 करोड़ रुपये के इक्विटी शेयर की बिक्री और प्रवर्तकों एवं निवेशकों द्वारा 65,58,278 इक्विटी शेयरों की बिक्री की पेशकश शामिल है।

इन कंपनियों के शेयर बीएसई और एनएसई पर सूचीबद्ध होंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकैबिनेट फैसलाः परिचालन जुलाई 2026 से शुरू और 10,000 रोजगार, एचपीसीएल राजस्थान रिफाइनरी लिमिटेड में निवेश को मंजूरी

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्राइम अलर्ट15 फरवरी को चिंगारी भड़की और खतरनाक आग में बदली?, दो बच्चों की मां प्रियंका देवी 56 वर्षीय बहनोई धनिक लाल यादव के साथ फरार, ले गई 4 लाख के जेवर, नकदी-मोबाइल

क्राइम अलर्टक्या पंजाब के बाद बिहार में जॉम्बी ड्रग?, कितना खतरनाक, व्यस्त सड़क पर लड़खड़ाता दिखा शख्स?, वीडियो

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?

कारोबारPNG Price Hike: रसोई का बजट बिगड़ा! आईजीएल ने बढ़ाए पीएनजी के दाम, ₹1.7 प्रति एससीएम की हुई बढ़ोतरी

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?