लाइव न्यूज़ :

एसबीआई की योनो ऐप में तकनीकी खामी, लेनदेन प्रभावित

By भाषा | Updated: December 3, 2020 22:45 IST

Open in App

नयी दिल्ली, तीन दिसंबर भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की मोबाइल बैंकिंग ऐप योनो में बृहस्पतिवार को तकनीकी खामी रही। इसके वजह से ऐप पर लेनदेन प्रभावित हुआ। बैंक ने कहा कि सेवा को सुचारू बनाने और ऐप को ठीक करने के कदम उठाए गए हैं।

एसबीआई की योनो (यू नीड ओनली वन) ऐप में खामी उस दिन आयी है जिस दिन भारतीय रिजर्व बैंक ने एचडीएफसी बैंक पर नयी डिजिटल बैंकिंग सेवाएं पेश करने पर अस्थायी रोक लगा दी। रिजर्व बेंक ने एचडीएफसी पर पिछले दो साल में सेवा में कटौती किए जाने के चलते नए क्रेडिट कार्ड जारी करने पर भी अस्थायी रोक लगायी है।

ग्राहकों को भेजे संदेश में एसबीआई ने कहा योनो ऐप में तकनीकी खामी आ गयी है। सेवा को सुचारू बनाने और ऐप को दुरुस्त करने के प्रयास किए जा रहे हैं

बैंक ने ग्राहकों से योनो ऐप के स्थान पर इंटरनेट बैंकिंग और योनो लाइट ऐप के इस्तेमाल का आग्रह किया है।

पिछले महीने 24 नवंबर को भी तकनीकी खामी की वजह से देश के सबसे बड़े बैंक की सेवाएं बाधित हुई थी। तब बैंक ने ट्वीट कर सर्वर में दिक्कत होने की जानकारी दी थी।

इस बीच पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) के ग्राहकों को भी बृहस्पतिवार को डिजिटल सेवाएं उपयोग करने में परेशानी का सामना करना पड़ा।

बैंक ने ग्राहकों को संदेश भेजा, ‘‘ कुछ तकनीकी दिक्कतों की वजह से हमारी इंटरनेट बैंकिंग, यूपीआई और ऐप सेवा में परेशानी आ रही है। बैंक को इसके लिए खेद है। हमारी टीम इसे जल्द से जल्द ठीक करने का प्रयास कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026 विवाद: ललित मोदी का बड़ा आरोप, RR बनाम RCB मैच में 'एंटी-करप्शन' प्रोटोकॉल की उड़ी धज्जियाँ

भारतमहिला आरक्षण अधिनियमः 3 लाइन व्हिप?, लोकसभा-राज्यसभा के सभी भाजपा सदस्य 16 से 18 अप्रैल तक संसद में रहे?

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle Health: दिल का दौरा पड़ा और फेफड़े में समस्या?, आशा भोसले की हालत नाजुक, पीएम मोदी ने एक्स पर किया पोस्ट

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीगः 61 पर 0 और 76 पर 4?, 4.6 से 7.6 ओवर में गिरे 4 विकेट?, वेणुगोपाल राव ने कहा-केएल राहुल, पथुम निसांका, अक्षर पटेल और समीर रिजवी?

कारोबारपश्चिम एशिया युद्धविरामः मर्सिडीज-बेंज, बीएमडब्ल्यू ग्रुप और ऑडी के लिए शोरूम आएंगे ग्राहक?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 12 अप्रैल को प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम घोषित, जानें दिल्ली से मुंबई तक की कीमतें

कारोबारBaisakhi 2026: ट्रेडिशनल से मॉडर्न तक..., इस बैसाखी अपने लुक में लगाएं स्टाइल का तड़का, क्रिएट करें ये पंजाबी लुक

कारोबारPAN New Forms 2026: पुराने फॉर्म हुए रिटायर, नए वित्तीय वर्ष में ऐसे करें पैन के लिए अप्लाई

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?