लाइव न्यूज़ :

बांड जारी कर 14,000 करोड़ रुपये जुटाएगा एसबीआई

By भाषा | Updated: June 21, 2021 19:53 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 21 जून सार्वजनिक क्षेत्र के भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के केंद्रीय निदेशक मंडल ने बासेल-तीन नियमों के अनुरू बांड जारी कर 14,000 करोड़ रुपये जुटाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।

ये बांड भारतीय मुद्रा या अमेरिकी मुद्रा में जुटाने का प्रस्ताव है।

बैंक के केंद्रीय निदेशक मंडल की 21 जून को हुई बैठक में चालू वित्त वर्ष के दौरान अमेरिकी डॉलर या भारतीय मुद्रा में बासेल-तीन अनुकूल बांड जारी कर पूंजी जुटाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी।

इसके तहत बैंक की योजना भारत सरकार की मंजूरी के बाद 14,000 करोड़ रुपये तक नयी अतिरिक्त टियर एक पूंजी जुटाने की है।

टियर एक-पूंजी से आशय बैंक की मुख्य पूंजी से होता है। इसमें बैंक के वित्तीय बही-खाते में शामिल घोषित भंडार और इक्विटी पूंजी शामिल होती है। कोई बैंक नियमित आधार पर कामकाज के लिए टियर-एक पूंजी का इस्तेमाल करते हैं।

बासेल-तीन पूंजी नियमनों को पूरा करने के लिए वैश्विक स्तर पर बैंकों को अपनी पूंजी योजना प्रक्रियाओं को मजबूत करने की जरूरत होती है।

बीएसई में सोमवार को एसबीआई का शेयर 1.64 प्रतिशत की बढ़त के साथ 419.55 रुपये पर बंद हुआ।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार: मुजफ्फरपुर स्थित बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय के हॉस्टल से हो रहा था कारतूसों की तस्करी, पुलिस ने किया पर्दाफाश, 200 जिंदा कारतूसों के साथ दो गिरफ्तार

क्रिकेटबटलर, गिल और प्रसिद्ध कृष्णा की तिकड़ी ने जीटी को दिलाई IPL 2026 में दूसरी जीत, एलएसजी को 7 विकेट से हराया

कारोबारनारी शक्ति वंदन: सिवनी की बेटी रंजीता के स्टार्ट-अप ने किया कमाल, अगरबत्ती उद्योग में 10 महिलाओं को दिया रोजगार और 25 लाख का टर्नओवर

भारतपश्चिम बंगाल विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 148?, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- बीजेपी के लोग आपको नशीली चाय- मिठाई खिलाएंगे, खाकर आप सो जाएंगे और आपके वोट लूटेंगे?

विश्वइस्लामाबाद वार्ता क्यों विफल रही? ईरान के स्पीकर ग़ालिबफ़ ने एक-एक बिंदु पर विस्तार से बताया

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार4,13,003.23 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक को सबसे अधिक लाभ?, अस्थायी युद्धविराम को लेकर बाजार में हलचल

कारोबारAsha Bhosle net worth: संगीत ही नहीं, बिजनेस से भी कमाई?, जानिए आशा भोसले कितनी अमीर थीं?

कारोबारTDS TRACES 2.0: अब टैक्स रिटर्न और रिफंड होगा और भी आसान, TRACES 2.0 के साथ बदल जाएगा टैक्स भरने का अनुभव

कारोबारपश्चिम एशिया युद्धविरामः मर्सिडीज-बेंज, बीएमडब्ल्यू ग्रुप और ऑडी के लिए शोरूम आएंगे ग्राहक?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 12 अप्रैल को प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम घोषित, जानें दिल्ली से मुंबई तक की कीमतें