लाइव न्यूज़ :

SBI ने ग्राहकों के लिए जारी किया अलर्ट, 31 मार्च से पहले नहीं किया ये काम तो ठप हो जाएगी बैंकिंग सेवा

By मनाली रस्तोगी | Updated: February 7, 2022 11:48 IST

अपने करोड़ों ग्राहकों के लिए भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने जरूरी सूचना जारी की है।

Open in App
ठळक मुद्देभारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने अपने करोड़ों ग्राहकों के लिए जरूरी सूचना जारी की है। ग्राहकों की बैंकिंग सर्विस ठप ना हो जाएं इसलिए बैंक ने दी सलाह। बैंक द्वारा इस संबंध में ट्वीट भी किया गया है। 

नई दिल्ली: भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के ग्राहकों के लिए एक जरूरी सूचना है। अगर आपने अभी तक पैन-आधार कार्ड (PAN-Aadhaar) को 31 मार्च 2022 के पहले लिंक नहीं कराया तो आपकी बैंकिंग सर्विस ठप हो सकती है। ऐसे में बैंक ने अपने खाता धारकों को पैन-आधार कार्ड इस तारीख से पहले लिंक करने को कहा है। बता दें कि कोरोना वायरस महामारी को देखते हुए केंद्र सरकार ने पैन को आधार से जोड़ने की समय सीमा 31 मार्च 2022 कर दी है। पहले यह समय सीमा 30 सितंबर 2021 थी।

यही नहीं, बैंक द्वारा इस संबंध में ट्वीट भी किया गया है। एसबीआई ने ट्वीट कर लिखा है, "हम अपने ग्राहकों को सलाह देते हैं कि वे किसी भी असुविधा से बचने के लिए अपने पैन को आधार से लिंक करें और एक निर्बाध बैंकिंग सेवा का आनंद लेते रहें।" यही नहीं, भारतीय स्टेट बैंक ने आगे ट्वीट करते हुए लिखा, "यदि लिंक नहीं किया गया है, तो पैन निष्क्रिय हो जाएगा और विशिष्ट लेनदेन करने के लिए इसका उपयोग नहीं किया जा सकता है।" ऐसे में 31 मार्च 2022 से पहले पैन-आधार कार्ड को लिंक ना करने से बैंक के करोड़ों ग्राहकों को असुविधा का सामना करना पड़ सकता है। इसी क्रम में जानिए कि आप अपने आधार कार्ड को पैन कार्ड से कैसे जोड़ सकते हैं।

विधि 1: ऑनलाइन लिंक करें

चरण 1- आधिकारिक आयकर फाइलिंग वेबसाइट पर लॉग ऑन करें

चरण 2- 'आधार को लिंक' करने के विकल्प को चुनें

चरण 3- आपको एक नए पेज' पर पुनः निर्देशित किया जाएगा

चरण 4- आवश्यकतानुसार अपना पैन और आधार विवरण दर्ज करें

चरण 5- अगर आपके आधार कार्ड पर सिर्फ आपका जन्म का वर्ष लिखा है तो आप 'I have only year of birth in Aadhaar Card' विकल्प को सेलेक्ट कर लें।

चरण 6- कैप्चा कोड के माध्यम से प्रमाणित करें या ओटीपी विकल्प का उपयोग करके सत्यापित करें

चरण 7- लिंक आधार विकल्प पर क्लिक करें

विधि 2: SMS के माध्यम से लिंक करें

आधार को पैन से जोड़ने के लिए 567678/56161 पर एक एसएमएस भेजें। UIDAIPAN (12digit आधार नंबर) स्पेस (10 अंकों वाला पैन नंबर)  वाले फॉर्मेट में एसएमएस भेजना है।

टॅग्स :स्टेट बैंक ऑफ इंडियापैन कार्डआधार कार्ड
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआधार कार्ड एक और डाउनलोड करने के तरीके अनेक..., मोबाइल नंबर हो या न हो, ऐसे डाउनलोड करें अपना ई-आधार

कारोबार1 अप्रैल, 2026 से PAN कार्ड आवेदन के नियमों में बदलाव, यहां जानें करदाताओं के लिए नए पैन नियम

भारतMinor PAN Card: घर बैठे ऑनलाइन कैसे बनाएं बच्चों का पैन कार्ड? जानें पूरी प्रोसेस

भारतव्हाट्सएप के जरिए मिनटों में डाउनलोड कर सकते है आधार कार्ड, जानिए स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

भारतAadhaar Card 2026: अपने आधार के बारे में रखें ए-टू-जेड जानकारी, जानें आधार कार्ड से जुड़ी पूरी गाइडलाइन

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम