लाइव न्यूज़ :

एसबीआई ने डाक या मेल से केवाईसी दस्तावेज जमा करने की अनुमति दी

By भाषा | Updated: May 1, 2021 22:57 IST

Open in App

नयी दिल्ली, एक मई भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर के चलते स्थानीय स्तर पर लागू किए जा रहे लॉकडाउन से ग्राहकों को होने वाली कठिनाइयों के मद्देनजर डाक या मेल के जरिए केवाईसी दस्तावेज जमा कराने की इजाजत दी है।

एसबीआई ने 30 अप्रैल को अपने सभी 17 स्थानीय प्रधान कार्यालयों के मुख्य महाप्रबंधकों को एक संचार में कोविड-19 संक्रमण के मामलों एक बार फिर बढ़ोतरी के मद्देजनर शाखा में ग्राहक की प्रत्यक्ष उपस्थिति के बिना डाक या मेल के जरिए केवाईसी दस्तावेज अनुरोध स्वीकार करने की सलाह दी।

अब सार्वजनिक क्षेत्र के दूसरे बैंकों द्वारा भी ऐसा ही किए जाने की उम्मीद है।

केवाईसी अपडेट उच्च जोखिम वाले ग्राहकों को कम से कम दो साल में एक बार, मध्यम जोखिम वाले ग्राहकों को आठ साल में एक बार और निम्न जोखिम वाले ग्राहकों को हर दस साल में एक बार करना पड़ता है।

कई राज्यों में स्थानीय प्रतिबंध या लॉकडाउन के मद्देनजर शाखाओं को डाक के माध्यम से दस्तावेज भेजकर केवाईसी अपडेट कराया जा सकता है।

साथ ही यह भी सुनिश्चित करने के लिए कहा गया कि केवाईसी अपडेट नहीं होने के कारण 31 मई तक ग्राहकों के खातों को आंशिक रूप से बंद न किया जाए। ये निर्देश तत्काल प्रभाव से लागू हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle death news: नहीं रहीं आशा भोसले?, पीएम मोदी, मधुर भंडारकर, रजत बेदी, राजनाथ सिंह, सीएम फणवनीस, नितिन गडकरी और पीयूष गोयल ने क्या कहा?

बॉलीवुड चुस्कीकौन थीं आशा भोसले, 12000 से अधिक गाने रिकॉर्ड?, ‘अभी ना जाओ छोड़कर’?

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle Funeral: शिवाजी पार्क में होगा आशा भोसले का अंतिम संस्कार, सोमवार को दी जाएगी मुखाग्नि

बॉलीवुड चुस्कीदिग्गज गायिका और संगीत जगत की महान हस्ती आशा भोसले नहीं रहीं?, 92 साल में निधन

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle Died: अलविदा 'आशा' जी, 92 वर्ष की आयु में आशा भोसले का निधन, संगीत जगत में शोक की लहर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारTDS TRACES 2.0: अब टैक्स रिटर्न और रिफंड होगा और भी आसान, TRACES 2.0 के साथ बदल जाएगा टैक्स भरने का अनुभव

कारोबारपश्चिम एशिया युद्धविरामः मर्सिडीज-बेंज, बीएमडब्ल्यू ग्रुप और ऑडी के लिए शोरूम आएंगे ग्राहक?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 12 अप्रैल को प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम घोषित, जानें दिल्ली से मुंबई तक की कीमतें

कारोबारBaisakhi 2026: ट्रेडिशनल से मॉडर्न तक..., इस बैसाखी अपने लुक में लगाएं स्टाइल का तड़का, क्रिएट करें ये पंजाबी लुक

कारोबारPAN New Forms 2026: पुराने फॉर्म हुए रिटायर, नए वित्तीय वर्ष में ऐसे करें पैन के लिए अप्लाई