लाइव न्यूज़ :

मोरपैन लैबोरेटरीज के मामले में सैट ने सेबी के आदेश को खारिज किया

By भाषा | Updated: April 26, 2021 22:21 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 26 अप्रैल प्रतिभूति अपीलीय न्यायाधिकरण (सैट) ने मोरपैन लैबारेटरीज पर पूंजी बाजार में जाने से एक साल के लिये रोक लगाने के सेबी के आदेश को खारिज कर दिया।

पूंजी बाजार नियामक भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने सितंबर 2019 में मोरपैन लैबोरेटरीज पर 2003 में जारी किये ग्लोबल डिपाजिटरी रिसीट्स (जीडीआर) के मामले में भ्रामक जानकारी देने को लेकर एक साल के लिये पूंजी बाजार में उतरने से रोक लगा दी थी।

सेबी के इस आदेश के खिलाफ कंपनी ने सैट का रुख किया।

सैट ने मामले में सेबी के आदेश को खारिज करते हुये कहा कि कंपनी को कारणा बताओ नोटिस जारी करने में 14 साल से भी अधिक समय की देरी हुई है।

सेबी कानून में हालांकि किसी मामले में कारण बताओ नोटिस जारी करने अथवा न्याय प्रक्रिया पूरी करने को लेकर कोई समय सीमा नहीं रखी गई है फिर भी प्रतिभूति अपीलीय न्यायाधिकरण ने कहा कि नियामक को अपनी शक्तियों को एक तार्किक समयसीमा के भीतर उपायोग कर लेना चाहिये।

सैट ने मामले में इस बात पर भी गौर किया कि जीडीआर इश्यू में कोष का दुरुपयोग नहीं हुआ है। इसके अलावा मोरपैन लैाबरेटरीज द्वारा जीडीआर जारी करने की प्रक्रिया में किये गये उल्लंघन के बारे में गई जांच के परिणाम की कोइ र् जानकारी नहीं दी गई।

इसके साथ ही न्यायाधिकरण ने यह भी कहा कि जीडीआर इश्यू के बारे में कंपनी ने कोई भी भ्रामक वक्तव्य नहीं दिया।

सेबी ने कहा था कि मोरपैन ने बानको के साथ मार्च 2003 में किये गये लेखा शुल्क समझौते को लेकर बंबई शेयर बाजार को सूचित नहीं किया। इसके साथ ही जीडीआर इश्यू को केवल दो कंपनियों -- सालसेक और सेविरॉन ने ही खरीदा। इससे मोरपैन ने धोखाधड़ी और अनुचित व्यापार व्यवहार रोधी नियमों के प्रावधानों का उल्लंघन किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआशा भोसले की सेहत अब कैसी है? पोती ज़नाई भोसले ने दी दिग्गज पार्श्व गायिका की हेल्थ अपडेट

क्रिकेटआईपीएल 2026 में CSK को मिली पहली जीत, अपने गढ़ में दिल्ली कैपिटल्स को 23 रनों से हराया

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

क्रिकेटCSK vs DC: संजू सैमसन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मचाई बल्ले से तबाही, जड़ा चौथा IPL शतक, रोहित-कोहली के एलीट क्लब में हुए शामिल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें