लाइव न्यूज़ :

सेल का शुद्ध लाभ दूसरी तिमाही में दस गुना बढ़कर 4,339 करोड़ रुपये पर

By भाषा | Updated: October 29, 2021 20:52 IST

Open in App

नयी दिल्ली 29 अक्टूबर सार्वजानिक क्षेत्र की कंपनी सेल का एकीकृत शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में करीब दस गुना उछलकर 4,338.75 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

भारतीय इस्पात प्राधिकरण लि. (सेल) ने शुक्रवार को शेयर बाजार को भेजी जानकारी में बताया कि इससे पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में उसे 436.52 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था।

कंपनी की जुलाई-सितंबर, 2021 तिमाही के दौरान कुल आय बढ़कर 27,007.02 करोड़ रुपये हो गई। एक साल पहले इसी अवधि में यह 17,097.57 करोड़ रुपये थी।

समीक्षाहीन तिमाही के दौरान कंपनी का कुल खर्च 21,289 करोड़ रुपये रहा, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में 16,733.63 करोड़ रुपये था।

वही एकल आधार पर कंपनी को जुलाई-सितंबर, 2021 तिमाही में 4,303.62 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ। एक साल पहले इसी अवधि में यह 393.32 करोड़ रुपये था।

इसके अलावा कंपनी के निदेशक मंडल ने चालू वित्त वर्ष के लिए 4 रुपये प्रति शेयर के अंतरिम लाभांश को मंजूरी भी दी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

बॉलीवुड चुस्कीनागपुर पहुंचे 'धुरंधर' रणवीर सिंह, आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत से मुलाकात, 90 मिनट रहे संघ मुख्यालय?

क्राइम अलर्टचाचा ने किया रेप, 16 वर्षीय भतीजी ने खाया जहर, सरकारी अस्पताल में मौत

क्रिकेट200 रन के साथ नंबर-1 वैभव?, rcb के खिलाफ तबाही, विराट कोहली ने सूर्यवंशी के लिए लिखा खास संदेश?

क्राइम अलर्टKarnataka: केरल की किशोरी की चिक्कमगलुरु में मौत; लापता होने के कुछ दिनों बाद मिला शव

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते