लाइव न्यूज़ :

रुपया एक पैसे की बढ़त के साथ 75.77 प्रति डॉलर पर

By भाषा | Updated: December 13, 2021 17:34 IST

Open in App

मुंबई, 13 दिसंबर घरेलू शेयर बाजारों में कमजोरी के रुख के बीच अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में सोमवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया एक पैसे के मामूली सुधार के साथ 75.77 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर लगभग अपरिवर्तित रुख लिए बंद हुआ।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 75.64 पर मजबूत खुला। कारोबार के दौरान रुपया ऊंचे में 75.63 रुपये और नीचे में 75.77 रुपये तक जाने के बाद अंत में महज एक पैसे की तेजी दर्शाता 75.77 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

शुक्रवार को रुपया 18 पैसे की गिरावट के साथ 75.78 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी, अमेरिकी डॉलर के मजबूत होने तथा विदेशी पूंजी की निकासी से रुपये में तेजी के रुख पर अंकुश लग गया।

इस बीच, छह मुद्राओं की तुलना में डॉलर का रुख दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.32 प्रतिशत की मजबूती दर्शाता 96.40 पर पहुंच गया।

वैश्विक मानक ब्रेंट क्रूड वायदा की कीमत 0.31 प्रतिशत की तेजी के साथ 75.38 डॉलर प्रति बैरल हो गयी।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 503.25 अंक की गिरावट के साथ 58,283.42 अंक पर बंद हुआ।

शेयर बाजारों के अस्थायी के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे। उन्होंने शुक्रवार को 1,092.40 करोड़ रुपये के शेयरों की बिकवाली की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतजम्मू-श्रीनगर के बीच डायरेक्ट वंदे भारत ट्रेन 30 अप्रैल से शुरू होने की उम्मीद, सभी तैयारियां पूरी

विश्वट्रंप के युद्धविराम ऐलान के चंद घंटों बाद ईरान का पलटवार, होर्मुज में कंटेनर जहाज पर की गोलीबारी

क्राइम अलर्टआंखों पर पट्टी बांधकर पहले किया प्रपोज, जिंदा जलाकर बनाई वीडियो, बेंगलुरु मर्डर केस में आरोपी महिला का चौंकाने वाला खुलासा

भारतदिल्ली के स्कूलों में बदले नियम, हीटवेव के चलते बाहर नहीं होगी मॉर्निंग असेंबली, नई गाइडलाइन्स जारी

भारतPahalgam Attack Anniversary: पहलगाम नरसंहार की बरसी पर उमर अब्‍दुल्‍ला और मनोज सिंन्‍हा, बोले- "हम न भूलेंगे और न माफ करेंगे"

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारई-मैन्डेट नियमों में बदलाव; RBI का फैसला, अब ₹15,000 तक के ऑटो-पेमेंट के लिए नहीं होगी OTP की जरूरत

कारोबारFuel Rates Today: आपके शहर में पेट्रोल-डीजल सस्ता हुआ या महंगा? यहाँ देखें आज के ताजा रेट्स

कारोबारIncome Tax Deadlines: आखिरी मिनट की हड़बड़ी से बचना है? तो नोट करें ये जरूरी डेडलाइन्स

कारोबारGold Rate Today: 21 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,405 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: गाड़ी की टंकी फुल कराने से पहले देख लें आज का ताजा रेट चार्ट, पढ़ें 21 अप्रैल की लेटेस्ट रेट लिस्ट