लाइव न्यूज़ :

रुपया सात पैसे की तेजी के साथ 74.45 प्रति डॉलर पर

By भाषा | Updated: November 12, 2021 19:05 IST

Open in App

मुंबई, 12 नवंबर घरेलू शेयर बाजारों में मजबूती के रुख के कारण निवेशकों की कारोबारी धारणा मजबूत होने से विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में शुक्रवार को डॉलर के मुकाबले रुपया सात पैसे की मजबूती के साथ 74.45 पर बंद हुआ।

बाजार सूत्रों ने कहा कि इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत कम होने से भी रुपये को समर्थन मिला।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 74.36 के स्तर पर खुला और फिर कारोबार के अंत में डॉलर के मुकाबले सात पैसे की तेजी के साथ 74.45 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ। रुपये का पिछला बंद भाव 74.52 रुपये प्रति डॉलर था। कारोबार के दौरान रुपये में 74.36 से लेकर 74.54 रुपये के दायरे में घटबढ़ हुई।

साप्ताहिक आधार पर रुपया अपरिवर्तित रहा।

कोटक सिक्योरिटीज के करेंसी डेरिवेटिव्स एंड इंटरेस्ट रेट डेरिवेटिव्स विभाग के उपाध्यक्ष, अनिंद्य बनर्जी के अनुसार, प्रमुख बाजार उत्प्रेरक की कमी के कारण कीमतें दिशाहीन हैं।

एक तरफ अमेरिकी डॉलर इंडेक्स 52 सप्ताह के नए उच्च स्तर पर कारोबार कर रहा है, लेकिन दूसरी तरफ अमेरिकी डॉलर के मुकाबले एशियाई मुद्राएं मजबूत हो रही हैं।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स कारोबार के अंत में 767 अंक की तेजी के साथ 60,686.69 अंक पर बंद हुआ।

छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.01 प्रतिशत बढ़कर 95.18 हो गया।

इस बीच, वैश्विक तेल मानक ब्रेंट कच्चा तेल वायदा 1.10 प्रतिशत घटकर 81.96 डॉलर प्रति बैरल रह गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टKarnataka: केरल की किशोरी की चिक्कमगलुरु में मौत; लापता होने के कुछ दिनों बाद मिला शव

क्राइम अलर्टHyderabad: शादी से इनकार करने पर शख्स ने इंजेक्शन से दिया HIV का संक्रमण, खौफ में महिला ने की आत्महत्या

भारतRJD का चुनावी दांव, भोजपुर-बक्सर MLC उपचुनाव के लिए इस उम्मीदवार पर जताया भरोसा

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें

भारतमथुरा हादसे के बाद जारी है सर्च ऑपरेशन, प्रधानमंत्री ने की सहायता राशि की घोषणा; अब तक 10 की मौत

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब