लाइव न्यूज़ :

डॉलर के मुकाबले रुपया 11 पैसे मजबूत

By भाषा | Updated: October 28, 2021 21:44 IST

Open in App

मुंबई, 28 अक्टूबर शेयर बाजार में भारी गिरावट के बावजूद कच्चे तेल की कीमतों के नरम पड़ने से अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में बृहस्पतिवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया 11 पैसे की तेजी के साथ 74.92 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 74.92 रुपये पर खुला तथा कारोबार के दौरान यह 74.76 से 74.94 रुपये के दायरे में रहा। अंत में यह पिछले कारोबारी सत्र के बंद भाव के मुकाबले 11 पैसे की तेजी के साथ 74.92 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

बुधवार को रुपया सात पैसे की गिरावट के साथ 75.03 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के शोध विश्लेषक, दिलीप परमार ने कहा, ‘‘कच्चे तेल की कम कीमतों और बड़ी कंपनियों के आईपीओ की वजह से निवेश बढ़ने की उम्मीद के कारण भारतीय रुपये की धारणा मजबूत हुई। आईपीओ के कारण बाजार में डॉलर का निवेश बढ़ रहा है जबकि बृहस्पतिवार को कच्चे तेल की कम कीमत होने के बावजूद रिजर्व बैंक रुपये के मूल्य में सुधार होने दे रहा है।’’

उन्होंने कहा कि अगर विदेशी पोर्टफोलियो निवेश बढ़ने के साथ अगले दो हफ्तों में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट जारी रहती है तो रुपये में और मजबूती आएगी।

वैश्विक मानक ब्रेंट कच्चा तेल वायदा 1.28 प्रतिशत की गिरावट के साथ 83.50 डॉलर प्रति बैरल रह गया।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति बताने वाला डॉलर सूचकांक 0.10 प्रतिशत बढ़कर 93.89 हो गया।

बीएसई सेंसेक्स 1,158.63 अंक लुढ़क कर 59,984.70 और एनएसई निफ्टी 353.70 अंक की गिरावट के साथ 17,857.25 अंक पर बंद हुआ।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतझलारिया गांवः 60 फीट गहरे बोरवेल, 18 घंटे बाद भी ढाई साल का बच्चा फंसा?, बचाव अभियान जारी, वीडियो

भारतदिल्ली चले नीतीश कुमार, बिहार में भाजपा सरकार, तेजस्वी यादव बढ़ाएंगे सक्रियता!, जनता से करेंगे संवाद, 2030 में बीजेपी से टक्कर?

क्रिकेटडेल स्टेन ने RCB के सर्वकालिक शीर्ष 5 गेंदबाज़ों के नाम का किया खुलासा, इसमें तीन भारतीय बॉलर शामिल

ज़रा हटकेइश्क का राज फिर से जिंदा, 5 साल शादी के बाद भी नहीं हुआ खत्म?, काम कर घर आया तो दूसरे मर्द से बात कर रही थी, पति ने आशिक के साथ पत्नी को कूटा?

भारतWB Elections 2026: सुवेंदु अधिकारी या समिक भट्टाचार्य? अगर BJP जीतती है तो बंगाल का CM कौन होगा? अमित शाह ने दिया जवाब

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान