लाइव न्यूज़ :

नए साल के पहले दिन रुपये में शुरुआती कारोबार में मजबूती, जानें डॉलर के मुकाबले क्या है कीमत

By भाषा | Updated: January 1, 2020 11:31 IST

मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि कच्चे तेल की कीमतों में नरमी और घरेलू शेयर बाजार की अच्छी शुरुआत से भी रुपये को समर्थन मिला।

Open in App

नए साल के पहले दिन रुपया बढ़त के साथ खुला और बुधवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले सात पैसे चढ़कर 71.29 रुपये प्रति डॉलर पर पहुंच गया। अमेरिका - चीन व्यापार समझौते को लेकर सकारात्मक रुख से निवेशकों की धारणा मजबूत हुई। मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि कच्चे तेल की कीमतों में नरमी और घरेलू शेयर बाजार की अच्छी शुरुआत से भी रुपये को समर्थन मिला।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में, रुपया अमेरिकी मुद्रा की तुलना में बढ़त के साथ 71.30 रुपये प्रति डॉलर पर खुला और शुरुआती कारोबार में बढ़कर 71.29 रुपये पर पहुंच गया। यह पिछले कारोबार दिन के बंद से सात पैसे बढ़कर चल रहा था। रुपया मंगलवार को 71.36 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

कारोबारियों ने कहा कि अमेरिका - चीन व्यापार समझौते पर सकारात्मक रुख से रुपया को मजबूती मिली। अमेरिका और चीन के बीच एक नये आंशिक व्यापार समझौते पर अगले महीने के मध्य में हस्ताक्षर किए जाएंगे। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगवालर को यह बात कही।

अंतरराष्ट्रीय खनिज तेल बाजार में ब्रेंट कच्चा तेल का वायदा भाव 1 प्रतिशत गिरकर 66 डॉलर प्रति बैरल पर चल रहा था। शेयर बाजार के पास मौजूद आरंभिक आंकड़ों के मुताबिक , विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने मंगलवार को शुद्ध रूप से 1,265.10 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

टॅग्स :डॉलरमनी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें

कारोबारITR Filing 2026: टैक्सपेयर्स के लिए बड़ी खबर! आयकर विभाग ने जारी किए नए ITR फॉर्म, जानें कब से शुरू होगी ई-फाइलिंग?

कारोबारBank Holiday Today: 1 अप्रैल को बैंक जाने की गलती न करें, बंद रहेंगे पब्लिक विंडो; जानें क्या है कारण

कारोबारNew Income Tax Act: बैंक ब्याज पर कब और कितना कटेगा TDS? जानें पूरी डिटेल

विश्वबेलगाम राजा के खिलाफ जन हुंकार के मायने

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत