लाइव न्यूज़ :

रुपया डालर के मुकाबले 13 पैसे मजबूत हो सात सप्ताह के उच्च स्तर 73.29 पर

By भाषा | Updated: May 14, 2021 21:34 IST

Open in App

मुंबई, 14 मई वैश्विक बाजारों में डॉलर के कमजोर होने के साथ रुपये की विनिमय दर शुक्रवार को प्रति डालर 13 पैसे मजबूत होकर 73.29 रुपये के सात सप्ताह के उच्चतम स्तर पर बंद हुई।

अंतरबैंक विदेशी विनिमय बाजार में डालर सुबह 73.41 पर खुला और दिन के कारोबार के दौरान 73.22 से 73.41 रुपये के बीच रहा।

रुपये की विनिमय दर पिछले बंद के मुकाबले 13 पैसे मजबूत हो 73.29 प्रति डालर पर बंद हुई। यह 31 मार्च के बाद रूपयक का सबसे अच्छा बंद स्तर है।

साप्ताह के दौरन डालर के मुकाबले रुपये में कुल मिलाकर 22 पैसे मजबूती आई है।

इसबीच छह प्रमुख मुद्राओं के समक्ष डालर की तुलनात्मक स्थिति दर्शाने वाला डालर सूचकांक 0.23 प्रतिशत बढ़कर 90.54 पर था।

वैश्विक कच्चा तेल बाजार में ब्रेंट क्रूड का वायदा भाव एक प्रतिशत चढ़कर 67.72 डालर प्रति बैरल पर चल रहा था।

घरेलू शेयर बाजार में बीएसई सेंसेक्स 41.75 अंक यानी 0.09 प्रतिशत सुधर कर 48,732.55 अंक पर बंद हुआ।

विदेशी निवेशक भारतीय शेयर बाजार में बिकवाल बने हुए है। उन्होंने बुधवार को बाजार में 1,260.59 करोड़ रुपये की शुद्ध बकवाली की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआशा भोसले की सेहत अब कैसी है? पोती ज़नाई भोसले ने दी दिग्गज पार्श्व गायिका की हेल्थ अपडेट

क्रिकेटआईपीएल 2026 में CSK को मिली पहली जीत, अपने गढ़ में दिल्ली कैपिटल्स को 23 रनों से हराया

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

क्रिकेटCSK vs DC: संजू सैमसन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मचाई बल्ले से तबाही, जड़ा चौथा IPL शतक, रोहित-कोहली के एलीट क्लब में हुए शामिल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें