लाइव न्यूज़ :

शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया नौ पैसे फिसला

By भाषा | Updated: November 11, 2020 10:51 IST

Open in App

मुंबई, 11 नवंबर कच्चे तेल में तेजी और बैंकों तथा निर्यातकों की तरफ से डॉलर की मांग बढ़ने से रुपया बुधवार को शुरुआती कारोबार के दौरान अमेरिकी डॉलर के मुकाबले नौ पैसे घटकर 74.27 रुपये प्रति डॉलर पर पहुंच गया।

हालांकि, कारोबारियों के मुताबिक घरेलू इक्विटी बाजार में सकारात्मक रुख और कमजोर डॉलर ने स्थानीय मुद्रा को समर्थन दिया, जिसके चलते गिरावट को थामने में मदद मिली।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 74.24 पर खुला, और फिर शुरुआती सौदों में गिरावट दर्ज करते हुए 74.27 पर आ गया, जो पिछले बंद के मुकाबले नौ पैसे की गिरावट को दर्शाता है।

पिछले सत्र में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले तीन पैसे गिरकर 74.18 पर बंद हुआ था।

कारोबारियों ने कहा कि कच्चे तेल की कीमत बढ़ने से घरेलू मुद्रा पर दबाव देखने को मिला।

वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड वायदा 1.08 प्रतिशत बढ़कर 44.08 डॉलर प्रति बैरल पर था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटआईपीएल 2026 में CSK को मिली पहली जीत, अपने गढ़ में दिल्ली कैपिटल्स को 23 रनों से हराया

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

क्रिकेटCSK vs DC: संजू सैमसन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मचाई बल्ले से तबाही, जड़ा चौथा IPL शतक, रोहित-कोहली के एलीट क्लब में हुए शामिल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

क्राइम अलर्टकटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 मरे और 18 घायल, वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें