लाइव न्यूज़ :

शुरुआती कारोबार में डालर के मुकाबले रुपया पांच पैसे चढ़ा

By भाषा | Updated: March 16, 2021 11:07 IST

Open in App

मुंबई, 16 मार्च घरेलू बाजारों में सकारात्मक रुख से मंगलवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डालर के मुकाबले रुपया पांच पैसे बढ़कर 72.41 रुपये प्रति डालर पर पहुंच गया।

अंतर बैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में डालर के मुकाबले रुपय में कारोबार की शुरुआत 72.46 पर हुई। इसके बाद रुपया और मजबूत होकर 72.41 पर पहुंच गया। यह दर पिछले बंद भाव के मुकाबले पांच पैसे ऊंची रही।

पिछले दिन यानी सोमवार को डालर के मुकाबले रुपया 72.46 रुपये प्रति डालर पर बंद हुआ था।

केपिटल वाया ग्लोबल रिसर्च लिमिटेड के मुद्रा और जिंस उत्पाद प्रबंधक क्षितिज पुरोहित ने कहा, ‘‘आज सुबह के कारोबार में डालर के मुकाबले रुपया पूर्वस्तर पर ही खुला। एशियाई बाजारों में स्थिति मजबूत होने के बावजूद एफपीआई घरेलू बाजारों में अपनी स्थिति को घटाते जा रहे हैं।’’

एशियाई बाजारों में मंगलवार को ज्यादातर एशियाई मुद्रायें डालर के मुकाबले मामूली रूप से ऊंची चल रही थी।

इस बीच, दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं के समक्ष अमेरिकी डालर की स्थिति को आंकने वाला डालर इंडेक्स 0.04 प्रतिशत घटकर 91.79 अंक रहा।

उधर, ब्रेंट कच्चे तेल का वायदा भाव 0.83 प्रतिशत गिरकर 68.31 डालर प्रति बैरल पर रहा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतVande Matram Vivad: बड़ी बेशर्मी के साथ कहा मैं नहीं गाऊंगी?, राष्ट्रीय गीत के अपमान पर मौन क्यों कांग्रेस?, सीएम डॉ. मोहन यादव ने एक्स पर पोस्ट किया वीडियो

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

भारतUjjain: सिंहस्थ महाकुम्भ की तैयारी: 'एकता मॉल' बनेगा देश की विविध कलाओं और शिल्प का संगम केंद्र

विश्वUS-Iran War: अमेरिका-ईरान वार्ता के लिए वैंस की टीम इस्लामाबाद पहुंची, ट्रंप बोले— 'गुड लक'

क्राइम अलर्टपहले मारी गोली, फिर बदमाश लगे कांपने, स्टार्ट नहीं हुई बाइक?, 45 वर्षीय वरिष्ठ अधिवक्ता राजीव सिंह को देशी तमंचे से उड़ाया, वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो