लाइव न्यूज़ :

लगातार तीसरे दिन रुपये में तेजी, 15 पैसे बढ़कर 72.45 रुपये प्रति डॉलर पर पहुंचा

By भाषा | Updated: May 28, 2021 20:40 IST

Open in App

मुंबई, 28 मई घरेलू शेयर बाजार में मजबूती के साथ शुक्रवार को विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में लगातार तीसरे दिन तेजी का रुख रहा। इस दौरान अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 15 पैसे बढ़कर 72.45 पर बंद हुआ।

बाजार में कारोबार की शुरुआत में रुपया 72.46 पर खुला और दिन में ऊंचे में 72.31 तथा नीचे में 72.49 तक गया। कारोबार समाप्ति पर यह पिछले बंद भाव के मुकाबले 15 पैसे मजबूत होकर 72.45 पर बंद हुआ।

पिछले तीन कारोबारी सत्र में रुपये में 51 पैसे की तेजी आई है।

सप्ताह के दौरान रुपये में 38 पैसे की तेजी आई है।

इस बीच छह प्रमुख वैश्विक मुद्राओं के मुकाबले डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.14 प्रतिशत बढ़कर 90.09 हो गया।

उधर, वैश्विक कच्चे तेल का मानक माने जाने वाला ब्रेंट क्रूड वायदा 0.30 प्रतिशत बढ़कर 69.67 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

शेयर बाजार आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे। उन्होंने बृहस्पतिवार को 660.90 करोड़ रुपये के शेयरों की बिकवाली की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआशा भोसले की सेहत अब कैसी है? पोती ज़नाई भोसले ने दी दिग्गज पार्श्व गायिका की हेल्थ अपडेट

क्रिकेटआईपीएल 2026 में CSK को मिली पहली जीत, अपने गढ़ में दिल्ली कैपिटल्स को 23 रनों से हराया

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

क्रिकेटCSK vs DC: संजू सैमसन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मचाई बल्ले से तबाही, जड़ा चौथा IPL शतक, रोहित-कोहली के एलीट क्लब में हुए शामिल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें