लाइव न्यूज़ :

Rupee vs Dollar: वैश्विक बाजार में उतार-चढ़ाव के बाद रुपया मजबूत, तीन पैसे चढ़कर 88.72 प्रति डॉलर पर पहुंचा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 30, 2025 11:23 IST

Rupee vs Dollar: घरेलू शेयर बाजारों में सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 312.88 अंक चढ़कर 80,677.82 अंक पर और निफ्टी 96.9 अंक की बढ़त के साथ 24,731.80 अंक पर पहुंच गया।

Open in App

Rupee vs Dollar: कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट और घरेलू शेयर बाजारों में सकारात्मक धारणा के बीच रुपया मंगलवार को शुरुआती कारोबार में तीन पैसे चढ़कर 88.72 प्रति डॉलर पर पहुंच गया। विदेशी मुद्रा कारोबारियों के अनुसार, डॉलर में मामूली मजबूती और विदेशी पूंजी की निकासी ने हालांकि स्थानीय मुद्रा में तेज बढ़त को रोक दिया। उन्होंने कहा कि निवेशक साथ ही भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की मौद्रिक नीति समिति के फैसले का इंतजार कर रहे हैं जिसकी घोषणा बुधवार को की जाएगी।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया, अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 88.73 पर खुला। फिर 88.72 प्रति डॉलर पर पहुंच गया जो पिछले बंद भाव से तीन पैसे की बढ़त दर्शाता है। रुपया सोमवार को एक सीमित दायरे में स्थिर रहा और तीन पैसे की गिरावट के साथ 88.75 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.04 प्रतिशत की बढ़त के साथ 97.94 पर आ गया।

घरेलू शेयर बाजारों में सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 312.88 अंक चढ़कर 80,677.82 अंक पर और निफ्टी 96.9 अंक की बढ़त के साथ 24,731.80 अंक पर पहुंच गया। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.79 प्रतिशत की गिरावट के साथ 67.43 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) सोमवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 2,831.59 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

टॅग्स :भारतीय रुपयाडॉलरUSशेयर बाजार
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!

कारोबारमार्च जीएसटी संग्रहः 8.8% की वृद्धि, 200000 करोड़ रुपये से अधिक कमाई, झमाझम बरसे पैसा?

विश्वबेलगाम राजा के खिलाफ जन हुंकार के मायने

कारोबारRBI के हस्तक्षेप के बावजूद, रुपया पहली बार अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 95 के पार पहुंचा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा