लाइव न्यूज़ :

कच्चे तेल के बढ़ते दाम से डालर के मुकाबले रुपया 18 पैसे गिरा

By भाषा | Updated: November 11, 2020 20:34 IST

Open in App

मुंबई, 11 नवंबर वैश्विक बाजारों में कच्चे तेल के ऊंचे दाम और अमेरिकी डालर के मजबूत होने से स्थानीय अंतर बैंकिंग विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में बुधवार को डालर के मुकाबले रुपया 18 पैसे लुढ़कर 74.36 रुपये प्रति डालर पर पहुंच गया।

विदेशी मुद्रा डीलरों के मुताबिक घरेलू शेयर बाजार में जारी तेजी और सतत विदेशी मुद्रा प्रवाह के चलते रुपये की गिरावट काफी हद तक सीमित रही है।

स्थानीय अंतर बैंकिंग विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में डालर-रुपये में कारोबार की शुरुआत 74.24 रुपये प्रति डालर पर हुई और कारोबार के दौरान यह ऊंचे में 74.18 रुपये और नीचे में 74.50 रुपये प्रति डालर तक गिर गया था।

कारोबार की समाप्ति पर अंत में यह 74.36 रुपये प्रति डालर पर बंद हुआ। यह स्तर पिछले बंदभाव की तुलना में 18 पैसे की गिरावट दर्शाता है। इससे पहले मंगलवार को रुपया 74.18 रुपये प्रति डालर पर बंद हुआ था।

दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं के समक्ष डालर की स्थिति को दर्शाने वाला डालर सूचकांक 0.15 प्रतिशत बढ़कर 92.87 अंक पर पहुंच गया।

इस बीच कच्चे तेल का वैश्विक बैंच मार्क ब्रेंट कच्चा तेल वायदा भाव 3.26 प्रतिशत बढ़कर 45.03 डालर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

शेयरखान बॉय बीएनपी पारिबा के शोध विश्लेषक सैफ मुकादाम ने कहा, ‘‘कच्चे तेल के दाम बढ़ने और डालर के मजबूत होने से भारतीय रुपये में गिरावट रही। इसके साथ ही दुनिया के कई देशों में कोविड- 19 मामलों के बढ़ने और इस स्थिति में वैश्विक अर्थव्यवस्था के बेहतर होने को लेकर बढ़ती चिंताओं से भी रुपये में गिरावट रही।’’

उन्होंने कहा, ‘‘बाजार में खुदरा मुद्रास्फीति और औद्योगिक उत्पादन सूचकांक जैसे अहम आर्थिक आंकड़ों के आने से पहले सतर्कता का भी रुझान रहा। अगले कुछ दिनों के कारोबार में रुपया डालर के मुकाबले 73.80 से लेकर 74.80 रुपये प्रति डालर के दायरे में रह सकता है।’’

एचडीएफसी सिक्युरिटीज के खुदरा शोध प्रमुख देवर्ष वकील ने कहा कि कच्चे तेल के दाम में आये उछाल को देखत हुये और डालर सूचकांक में आई वृद्धि से भारतीय रुपया भी अन्य एशियाई मुद्राओं की तरह गिरावट में रहा। 2.3 अरब डालर के करीब विदेशी मुद्रा प्रवाह होने के बावजूद रुपये में गिरावट रही क्योंकि रिजर्व बैंक ने इस मुद्रा को बाजार में छोड़े रखने के बजाय खुद ही खपा लिया।

अमेरिका में कच्चे तेल के भंडार के उम्मीद से अधिक नीचे आने की रिपोर्टां से कच्चे तेल का वायदा चढ़ गया। वहीं कोरोना वायरस टीके के सफ परिक्षण के समाचारों से भी बाजार को समर्थन मिला।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआशा भोसले की सेहत अब कैसी है? पोती ज़नाई भोसले ने दी दिग्गज पार्श्व गायिका की हेल्थ अपडेट

क्रिकेटआईपीएल 2026 में CSK को मिली पहली जीत, अपने गढ़ में दिल्ली कैपिटल्स को 23 रनों से हराया

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

क्रिकेटCSK vs DC: संजू सैमसन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मचाई बल्ले से तबाही, जड़ा चौथा IPL शतक, रोहित-कोहली के एलीट क्लब में हुए शामिल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें