लाइव न्यूज़ :

रुपया छह पैसे के नुकसान से 74.94 प्रति डॉलर पर

By भाषा | Updated: April 22, 2021 18:07 IST

Open in App

मुंबई, 22 अप्रैल अंतरबैंक विदेशी विनिमय बाजार में बृहस्पतिवार को रुपया छह पैसे के नुकसान से 74.94 प्रति डॉलर पर आ गया। कोविड-19 संक्रमण के मामलों में लगातार बढ़ोतरी तथा विभिन्न राज्यों द्वारा आवाजाही पर अंकुश से निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई, जिससे रुपया नीचे आया।

विश्लेषकों ने कहा कि विदेशी मुद्रा की निकासी की चिंता के बीच रुपये की धारणा प्रभावित हुई।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 75.25 प्रति डॉलर पर खुला। यह कारोबार के दौरान 74.82 से 75.26 प्रति डॉलर के बीच रहा। अंत में रुपया छह पैसे के नुकसान से 74.94 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। मंगलवार को रुपया 74.88 प्रति डॉलर रहा था।

बुधवार को रामनवमी के मौके पर बाजार बंद रहे थे।

रिलायंस सिक्योरिटीज के वरिष्ठ शोध विश्लेषक श्रीराम अय्यर ने कहा कि कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में चिंताजनक तेजी के बीच रुपये में गिरावट आई। इससे निकट भविष्य में वृद्धि परिदृश्य को लेकर जोखिम पैदा हो गया है। साथ ही विदेशी पूंजी की निकासी की आशंका भी बन गई है।

इस बीच, छह मुद्राओं की तुलना में डॉलर का रुख दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.07 प्रतिशत के नुकसान से 91.09 पर आ गया।

स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार देश में एक दिन में संक्रमण के 3.14 लाख नए मामले आए हैं। यह किसी भी देश में एक दिन का सबसे ऊंचा आंकड़ा है। इस तरह देश में अब संक्रमण का आंकड़ा 1,59,30,965 पर पहुंच गया है।

इस बीच, ब्रेंट कच्चा तेल वायदा 0.54 प्रतिशत के नुकसान से 64.97 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटSRH vs RR: प्रफुल हिंगे ने पहले ओवर में सूर्यवंशी, जुरेल, प्रीटोरियस का लिया विकेट, तीनों बल्लेबाज शून्य पर आउट, VIDEO

विश्व'अगर जहाज़ होर्मुज़ नाकाबंदी के पास आए, तो उन्हें 'खत्म' कर दिया जाएगा', ट्रंप ने ईरान को दी चेतावनी

क्रिकेटSRH vs RR: ईशान किशन ने राजस्थान रॉयल्स के विस्फोटक अंदाज में जड़ी हाफ सेंचुरी, 44 गेंदों में 91 रनों की पारी खेली

भारतAmbedkar Jayanti: बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती पर देखें उनकी दुर्लभ तस्वीरें

क्रिकेटIPL 2026: जोफ्रा आर्चर का पहला वार! SRH के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा 'डक' पर आउट

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारजल्दी कीजिए, दिल्ली में सोना-चांदी की कीमतें कम, जानें क्या है रेट

कारोबारदिल्ली-सहारनपुर-देहरादून एक्सप्रेसवेः 6.5 की बजाय 2.5 घंटे में पहुंचे?, लागत 12,000 से 13,000 करोड़ रुपये, 340 मीटर लंबी काली सुरंग, जानिए 5 मुख्य बातें

कारोबारApricot Blossom Festival Ladakh: गांव की सैर, बर्फीले रेगिस्‍तान लद्दाख में धूम-धमाका, देखिए तस्वीरें और वीडियो

कारोबारनागपुर मंडल ने किया कमाल, ब्लॉक्स की बेड़ियां तोड़ ‘धड़ाधड़’ दौड़ी ट्रेनें?

कारोबारनागपुर में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस, सिलेंडर की किल्लत नहीं, फिर कतार क्यों?, वाड़ी के अग्रवाल गैस एजेंसी में लगी 2 किमी की लाइन, देखिए तस्वीरें