लाइव न्यूज़ :

डॉलर के मुकाबले रुपया छह पैसे की तेजी के साथ 74.58 रुपये पर बंद

By भाषा | Updated: July 12, 2021 20:33 IST

Open in App

मुंबई, 12 जुलाई अधिकांश क्षेत्रीय मुद्राओं में मजबूती तथा आने वाले कुछ आरंभिक सार्वजनिक पेशकश (आईपीओ) में विदेशी पूंजी निवेश बढ़ने की संभावनाओं के बीच सोमवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रूपये की विनिमय दर छह पैसे के लाभ के साथ प्रति डालर 74.58 पर बंद हुई।

अन्तर बैंक विदेशी विनिमय बाजार में डॉलर के मुकाबले रुपया 74.49 पर मजबूत खुला। कारोबार के दौरान यह 74.40 से 74.59 रुपये के दायरे में घटबढ़ के बाद अंत में पिछले कारोबारी सत्र के मुकाबले छह पैसे का लाभ दर्शाता 74.58 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। शुक्रवार को रुपया प्रति डॉलर 74.64 पर बंद हुआ था।

इस बीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.16 प्रतिशत बढ़कर 92.28 हो गया।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 13.50 अंक की हानि के साथ 52,372.69 अंक पर बंद हुआ।

वैश्विक जिंस वायदा बाजार में ब्रेंट क्रूड की दर 1.48 प्रतिशत घटकर 74.43 डॉलर प्रति बैरल रह गयी।

बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक 13.50 अंक की गिरावट के साथ 52,372.69 अंक पर बंद हुआ।

एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे और उन्होंने शुक्रवार को 1,124.65 करोड़ रुपये के शेयरों की बिकवाली की।

विगत दो कारोबारी सत्रों में डॉलर के मुकाबले रुपये में 13 पैसे की तेजी आई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटसनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स के अजेय अभियान को रोका, 57 रनों से हराया मुकाबला

क्रिकेटकौन हैं प्रफुल हिंगे? 30 लाख के इस तेज़ गेंदबाज़, जिन्होंने अपने IPL डेब्यू ओवर में 3 विकेट लेकर रचा इतिहास

क्रिकेटSRH vs RR: प्रफुल हिंगे ने पहले ओवर में सूर्यवंशी, जुरेल, प्रीटोरियस का लिया विकेट, तीनों बल्लेबाज शून्य पर आउट, VIDEO

विश्व'अगर जहाज़ होर्मुज़ नाकाबंदी के पास आए, तो उन्हें 'खत्म' कर दिया जाएगा', ट्रंप ने ईरान को दी चेतावनी

क्रिकेटSRH vs RR: ईशान किशन ने राजस्थान रॉयल्स के विस्फोटक अंदाज में जड़ी हाफ सेंचुरी, 44 गेंदों में 91 रनों की पारी खेली

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारजल्दी कीजिए, दिल्ली में सोना-चांदी की कीमतें कम, जानें क्या है रेट

कारोबारदिल्ली-सहारनपुर-देहरादून एक्सप्रेसवेः 6.5 की बजाय 2.5 घंटे में पहुंचे?, लागत 12,000 से 13,000 करोड़ रुपये, 340 मीटर लंबी काली सुरंग, जानिए 5 मुख्य बातें

कारोबारApricot Blossom Festival Ladakh: गांव की सैर, बर्फीले रेगिस्‍तान लद्दाख में धूम-धमाका, देखिए तस्वीरें और वीडियो

कारोबारनागपुर मंडल ने किया कमाल, ब्लॉक्स की बेड़ियां तोड़ ‘धड़ाधड़’ दौड़ी ट्रेनें?

कारोबारनागपुर में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस, सिलेंडर की किल्लत नहीं, फिर कतार क्यों?, वाड़ी के अग्रवाल गैस एजेंसी में लगी 2 किमी की लाइन, देखिए तस्वीरें