लाइव न्यूज़ :

डॉलर के मुकाबले रुपया चार पैसे मजबूत होकर एक सप्ताह के उच्च स्तर 74.88 रुपये पर

By भाषा | Updated: October 29, 2021 20:01 IST

Open in App

मुंबई, 29 अक्टूबर घरेलू शेयर बाजार में उतार चढ़ाव होने के बावजूद अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में शुक्रवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया चार पैसे की तेजी के साथ 74.88 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 74.78 रुपये पर खुला तथा कारोबार के दौरान यह 74.74 से 74.98 रुपये के दायरे में रहा। अंत में यह पिछले कारोबारी सत्र के बंद भाव के मुकाबले चार पैसे की तेजी के साथ 74.88 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

साप्ताहिक आधार पर डॉलर के मुकाबले रुपये में दो पैसे की तेजी आई है।

अगले सप्ताह आने वाले महत्वपूर्ण एफओएमसी (फेडरल ओपन मार्केट कमेटी) नीति वक्तव्य से पहले भी बाजार कारोबारियों ने सतर्कता रखी। अमेरिकी केंद्रीय बैंक की अगले सप्ताह बैठक होनी है।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के शोध विश्लेषक, दिलीप परमार ने कहा कि घरेलू शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव के बाद भी यह सप्ताह अपेक्षाकृत शांत रहा, हालांकि कच्चे तेल की कीमत और डॉलर सूचकांक में गिरावट आने से रुपये को समर्थन मिला।

परमार ने कहा, ‘‘आने वाले हफ्तों में कई आईपीओ आने वाले हैं, डॉलर की आपूर्ति बढ़ने की संभावना दिखती है, लेकिन ठीक उसी समय, शेयरों से मूल्य उतार चढ़ाव को एक सीमित दायरे में रख सकता है।’’

वैश्विक मानक ब्रेंट कच्चा तेल वायदा 0.21 प्रतिशत की तेजी के साथ 84.50 डॉलर प्रति बैरल हो गया।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति बताने वाला डॉलर सूचकांक 0.22 प्रतिशत बढ़कर 93.55 हो गया।

बीएसई सेंसेक्स 677.77 अंक लुढ़क कर 59,306.93 अंक पर बंद हुआ।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबांका राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज परिसरः क्लासरूम में आपत्तिजनक थे छात्र और छात्रा?, आग की तरह अफवाह फैली, जमकर नारेबाजी

क्रिकेटPunjab Kings vs Sunrisers Hyderabad IPL 2026: 36 गेंद में 105 रन, अभिषेक शर्मा ने 18 गेंद में बनाए फिफ्टी

क्रिकेटकैच लो मैच जीतो?, प्रशंसकों को चौंकाया, एक हाथ से कैच लेकर किशन को किया आउट?, जानसेन ने किया कमाल, वीडियो

भारतबिहार में 13 अप्रैल को कैबिनेट की आखिरी बैठक?, 14 को इस्तीफा देंगे सीएम नीतीश कुमार, चिराग पासवान ने कहा- मुख्यमंत्री पद का दावेदार नहीं?

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?