लाइव न्यूज़ :

Rupees vs Dollar: डॉलर के आगे नहीं टिका रुपया, शुरुआती कारोबार में रुपया 23 पैसे की गिरावट के साथ 85.73 प्रति डॉलर पर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 2, 2025 11:38 IST

Rupees vs Dollar: अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया डॉलर के मुकाबले 85.65 पर खुला।

Open in App

Rupees vs Dollar: कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों और अमेरिकी शुल्क को लेकर बढ़ती चिंताओं के बीच रुपया बुधवार को शुरुआती कारोबार में 23 पैसे टूटकर 85.73 प्रति डॉलर पर आ गया। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि वित्त वर्ष 2025-26 के पहले कारोबारी सत्र में बुधवार को रुपया कमजोर रुख के साथ खुला। अमेरिका की जवाबी शुल्क की चिंताओं के कारण निवेशक इसके प्रभाव को लेकर सतर्क हैं।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया डॉलर के मुकाबले 85.65 पर खुला। इसके बार और लुढ़ककर 85.73 प्रति डॉलर पर आ गया जो पिछले बंद भाव से 23 पैसे की गिरावट दर्शाता है। रुपया शुक्रवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 85.50 पर बंद हुआ था। यह वित्त वर्ष 2025-26 का पहला कारोबारी सत्र है।

एक अप्रैल को बैंकों की वार्षिक खाता बंदी के कारण मंगलवार को मुद्रा व बॉण्ड बाजार बंद थे। 31 मार्च को ईद-उल-फित्र के अवसर पर शेयर, मुद्रा, जिंस और वायदा-विकल्प बाजार बंद रहे थे।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.06 प्रतिशत की गिरावट के साथ 104.19 पर रहा। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.03 प्रतिशत की बढ़त के साथ 74.51 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) मंगलवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 5,901.63 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। 

टॅग्स :भारतीय रुपयाडॉलरबिजनेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारमार्च जीएसटी संग्रहः 8.8% की वृद्धि, 200000 करोड़ रुपये से अधिक कमाई, झमाझम बरसे पैसा?

कारोबारVerSe Innovation ने P.R. रमेश को स्वतंत्र निदेशक और ऑडिट समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया, जानें क्या है कंपनी का प्लान

विश्वबेलगाम राजा के खिलाफ जन हुंकार के मायने

कारोबारRBI के हस्तक्षेप के बावजूद, रुपया पहली बार अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 95 के पार पहुंचा

कारोबाररुपया 86 पैसे टूटकर 94.82 प्रति डॉलर?, सोने की कीमत 1.41 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, चांदी 2.26 लाख रुपये प्रति किग्रा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?