लाइव न्यूज़ :

रुपया 20 पैसे गिरकर 73.31 रुपये प्रति डॉलर पर बंद

By भाषा | Updated: January 7, 2021 17:01 IST

Open in App

मुंबई, सात जनवरी घरेलू शेयर बाजार में सुस्ती और अमेरिकी मुद्रा में तेजी लौटने के बीच रुपया 20 पैसे की गिरावट के साथ 73.31 रुपये प्रति डॉलर (प्रारंभिक आंकड़ा) पर बंद हुआ।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपये की विनिमय दर 73.10 रुपये प्रति डॉलर पर अपरिवर्तित रुख के साथ खुली। यह कारोबार के दौरान 73.08 रुपये प्रति डॉलर के उच्चस्तर स्तर तथा 73.31 रुपये प्रति डॉलर के निम्नतम स्तर तक भी गया।

कारोबार के अंत में अपने पिछले बंद भाव के मुकाबले रुपया 20 पैसे गिरकर 73.31 रुपये प्रति डॉलर (शुरुआती भाव) पर बंद हुआ। इससे पिछले दिन बुधवार को यह 73.11 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

इस बीच, छह मुद्राओं की तुलना में डॉलर का रुख दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.26 प्रतिशत बढ़कर 89.75 हो गया।

उधर, शेयर बाजार के प्रारंभिक आंकड़ों के अनुसार विदेशी संस्थागत निवेशक, घरेलू पूंजी बाजार में बिकवाल रहे और उन्होंने बुधवार को 483.64 करोड़ रुपये के शेयरों की बिक्री की।

वैश्विक बाजार में कच्चे तेल का मानक माने जाने वाले ब्रेंट कच्चा तेल वायदा की कीमत 0.13 प्रतिशत बढ़कर 54.37 डॉलर प्रति बैरल चल रही थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटसनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स के अजेय अभियान को रोका, 57 रनों से हराया मुकाबला

क्रिकेटकौन हैं प्रफुल हिंगे? 30 लाख के इस तेज़ गेंदबाज़, जिन्होंने अपने IPL डेब्यू ओवर में 3 विकेट लेकर रचा इतिहास

क्रिकेटSRH vs RR: प्रफुल हिंगे ने पहले ओवर में सूर्यवंशी, जुरेल, प्रीटोरियस का लिया विकेट, तीनों बल्लेबाज शून्य पर आउट, VIDEO

विश्व'अगर जहाज़ होर्मुज़ नाकाबंदी के पास आए, तो उन्हें 'खत्म' कर दिया जाएगा', ट्रंप ने ईरान को दी चेतावनी

क्रिकेटSRH vs RR: ईशान किशन ने राजस्थान रॉयल्स के विस्फोटक अंदाज में जड़ी हाफ सेंचुरी, 44 गेंदों में 91 रनों की पारी खेली

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारजल्दी कीजिए, दिल्ली में सोना-चांदी की कीमतें कम, जानें क्या है रेट

कारोबारदिल्ली-सहारनपुर-देहरादून एक्सप्रेसवेः 6.5 की बजाय 2.5 घंटे में पहुंचे?, लागत 12,000 से 13,000 करोड़ रुपये, 340 मीटर लंबी काली सुरंग, जानिए 5 मुख्य बातें

कारोबारApricot Blossom Festival Ladakh: गांव की सैर, बर्फीले रेगिस्‍तान लद्दाख में धूम-धमाका, देखिए तस्वीरें और वीडियो

कारोबारनागपुर मंडल ने किया कमाल, ब्लॉक्स की बेड़ियां तोड़ ‘धड़ाधड़’ दौड़ी ट्रेनें?

कारोबारनागपुर में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस, सिलेंडर की किल्लत नहीं, फिर कतार क्यों?, वाड़ी के अग्रवाल गैस एजेंसी में लगी 2 किमी की लाइन, देखिए तस्वीरें