लाइव न्यूज़ :

रुपया दो पैसे गिरकर 74.20 रुपये प्रति डॉलर पर

By भाषा | Updated: June 25, 2021 17:04 IST

Open in App

मुंबई, 25 जून कच्चे तेल की कीमतों में तेजी से विदेशीमुद्रा विनिमय बाजार में शुक्रवार को कारोबारी धारणा प्रभावित होने से रुपया दो पैसे गिरकर 74.20 (अस्थायी) रुपये प्रति डालर पर बंद हुआ।

अन्तरबैंक विदेशीमुद्रा विनिमय बाजार में कारोबार की शुरुआत में डॉलर के मुकाबले रुपये की विनिमय दर 74.15 पर खुली जो कल 74.18 रुपये पर बंद हुई थी। कारोबार के दौरान 74.14 रुपये प्रति डालर के दिन के उच्च स्तर और 74.25 के निम्न स्तर को छूने के बाद अंत में रुपया पिछले दिन के मुकाबले दो पैसे बढ़कर 74.20 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

शेयरखान बाय बीएनपी परिबास के शोध विश्लेषक, सैफ मुकादम ने कहा, ‘‘कच्चे तेल की कीमतों में तेजी तथा अमेरिका के मूल पीसीई मूल्य सूचकांक आंकड़े आने से पहले बाजार कारोबारियों के सतर्कता बरतने से शुक्रवार को रुपये पर दबाव रहा।’’

इस बीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.08 प्रतिशत घटकर 91.74 रह गया।

वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड वायदा 0.34 प्रतिशत घटकर 75.30 डॉलर प्रति बैरल रह गया।

शेयर बाजार आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे और उन्होंने बृहस्पतिवार को सकल आधार पर 2,890.94 करोड़ रुपये के शेयरों की बिकवाली की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटPBKS vs SRH: पंजाब किंग्स के लिए बल्लेबाज प्रियांश आर्य ने दूसरा सबसे तेज अर्धशतक जड़ा

भारत'बंगालियों को अल्पसंख्यक नहीं बनने देगी': चुनावी रैली में पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल में UCC लागू करने का वादा किया

क्रिकेटबाबर आज़म PSL में 4000 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज़ बने

भारतमियांपुर गांव को रविंद्र नगर कहिए जनाब?, सीएम योगी बोले-गांव में मियां नहीं तो नाम क्यों?, लखीमपुर खीरी से बंगाल चुनाव में खेला दांव?

भारतबांका राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज परिसरः क्लासरूम में आपत्तिजनक थे छात्र और छात्रा?, आग की तरह अफवाह फैली, जमकर नारेबाजी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें