लाइव न्यूज़ :

रुपया नौ पैसे की गिरावट के साथ 74.32 रुपये प्रति डॉलर पर बंद

By भाषा | Updated: June 30, 2021 18:48 IST

Open in App

मुंबई, 30 जून प्रमुख विदेशी मुद्राओं के समक्ष अमेरिकी डॉलर के मजबूत होने और कच्चे तेल की कीमतों में तेजी के बीच बुधवा को रुपया की विनियम दर डालर के मुकाब ले नौ पैसे की हानि के साथ 74.32 पर बंद हुई।

अमेरिकी डॉलर के मुकाबले एशियाई मुद्राओं के कमजोर होने से भी रुपये पर दबाव बढ़ गया।

अन्तरबैंक विदेशी विनिमय बाजार में कारोबार की शुरुआत पिछले सत्र के बंद के स्तर 74.23 रुपये प्रति डालर पर हुई। कारोबार के दौरान इसमें 74.23 से 74.45 रुपये प्रति डालर के दायरे में उतार चढ़ाव आने के बाद अंत में रुपया पिछले कारोबारी सत्र के मुकाबले नौ पैसे गिरकर 74.32 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

मासिक आधार पर देखें तो जून में रुपये में 170 पैसे या 2.34 प्रतिशत की गिरावट आई है।

इस बीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.05 प्रतिशत बढ़कर 92.09 हो गया।

बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक 66.95 अंक की गिरावट के साथ 52,482.71 अंक पर बंद हुआ।

वैश्विक तेल बाजार में ब्रेंट क्रूड वायदा 0.72 प्रतिशत बढ़कर 75.30 डॉलर प्रति बैरल हो गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR के लिए एक बड़ी राहत! NOC मिलने के बाद पथिराना टीम में शामिल होने के लिए तैयार

बॉलीवुड चुस्की'दम मारो दम' से 'चुरा लिया' तक: आशा ताई के सुरों का जादू, जिसने बदल दिया संगीत का अंदाज

कारोबारAsha Bhosle net worth: संगीत ही नहीं, बिजनेस से भी कमाई?, जानिए आशा भोसले कितनी अमीर थीं?

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle death news: नहीं रहीं आशा भोसले?, पीएम मोदी, मधुर भंडारकर, रजत बेदी, राजनाथ सिंह, सीएम फणवनीस, नितिन गडकरी और पीयूष गोयल ने क्या कहा?

बॉलीवुड चुस्कीकौन थीं आशा भोसले, 12000 से अधिक गाने रिकॉर्ड?, ‘अभी ना जाओ छोड़कर’?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारTDS TRACES 2.0: अब टैक्स रिटर्न और रिफंड होगा और भी आसान, TRACES 2.0 के साथ बदल जाएगा टैक्स भरने का अनुभव

कारोबारपश्चिम एशिया युद्धविरामः मर्सिडीज-बेंज, बीएमडब्ल्यू ग्रुप और ऑडी के लिए शोरूम आएंगे ग्राहक?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 12 अप्रैल को प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम घोषित, जानें दिल्ली से मुंबई तक की कीमतें

कारोबारBaisakhi 2026: ट्रेडिशनल से मॉडर्न तक..., इस बैसाखी अपने लुक में लगाएं स्टाइल का तड़का, क्रिएट करें ये पंजाबी लुक

कारोबारPAN New Forms 2026: पुराने फॉर्म हुए रिटायर, नए वित्तीय वर्ष में ऐसे करें पैन के लिए अप्लाई