लाइव न्यूज़ :

रुपया नौ पैसे की गिरावट के साथ 74.39 प्रति डॉलर पर

By भाषा | Updated: November 22, 2021 19:13 IST

Open in App

मुंबई, 22 नवंबर विदेशी बाजारों में डॉलर के मजबूत होने तथा घरेलू शेयर बाजार में भारी बिकवाली से निवेशकों की कारोबारी धारणा प्रभावित हुई जिससे विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में सोमवार को डॉलर के मुकाबले रुपया नौ पैसे की गिरावट के साथ 74.39 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

बाजार सूत्रों ने कहा कि इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों तथा विदेशी पूंजी की सतत निकासी के कारण भी रुपये पर दबाव बढ़ गया।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 74.36 के स्तर पर कमजोर खुला और बाद में गिरावट के साथ 74.51 रुपये तक नीचे चला गया। कारोबार के अंत में डॉलर के मुकाबले रुपया नौ पैसे की गिरावट के साथ 74.39 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। इसका पिछला बंद भाव 74.30 प्रति डॉलर था।

‘गुरु नानक जयंती’ के मौके पर शुक्रवार को विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार बंद था।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के शोध विश्लेषक दिलीप परमार ने कहा, ‘‘पिछले तीन कारोबारी सत्रों में लाभ दर्ज करने के बाद रुपये में गिरावट आई। डॉलर इंडेक्स 96 के आंकड़े से ऊपर मंडरा रहा है, जो जुलाई, 2020 के बाद का सबसे मजबूत स्तर है।’’

उन्होंने कहा कि बाजार के कारोबारी बुधवार की एफओएमसी बैठक के ब्योरे और नए फेडरल रिजर्व प्रमुख की घोषणा का इंतजार करेंगे।

उन्होंने कहा कि घरेलू मोर्चे पर विदेशी निवेशकों की निकासी, मासांत की डॉलर मांग और डॉलर में समग्र मजबूती से रुपये की धारणा प्रभावित हो सकती है।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स कारोबार के अंत में 1,170.12 अंक की हानि के साथ 58,465.89 अंक पर बंद हुआ।

छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.07 प्रतिशत बढ़कर 96.10 हो गया।

इस बीच, वैश्विक तेल मानक ब्रेंट कच्चा तेल वायदा 0.35 प्रतिशत बढ़कर 79.17 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआशा भोसले की सेहत अब कैसी है? पोती ज़नाई भोसले ने दी दिग्गज पार्श्व गायिका की हेल्थ अपडेट

क्रिकेटआईपीएल 2026 में CSK को मिली पहली जीत, अपने गढ़ में दिल्ली कैपिटल्स को 23 रनों से हराया

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

क्रिकेटCSK vs DC: संजू सैमसन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मचाई बल्ले से तबाही, जड़ा चौथा IPL शतक, रोहित-कोहली के एलीट क्लब में हुए शामिल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें