लाइव न्यूज़ :

रुनाया ने ओडिशा में एकीकृत एल्युमिनियम ड्रॉस प्रस्संकरण इकाई स्थापित की

By भाषा | Updated: July 24, 2021 13:33 IST

Open in App

झारसुगुडा, 24 जुलाई देश के सबसे तेजी से बढ़ते विनिर्माण स्टार्ट-अप में से एक, रुनाया ने ओडिशा के झारसुगुड़ा में एक एल्युमीनियम धातुमल (ड्रॉस) प्रसंस्करण और शोधन इकाई की स्थापना की है।

कंपनी के एक अधिकारी ने दावा किया कि झारसुगुडा की इकाई भारत की पहली एकीकृत एल्युमीनियम धातुमल प्रसंस्करण इकाई है।

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने शुक्रवार को, 64.43 करोड़ रुपये के निवेश से स्थापित इस इकाई का उद्घाटन किया। यह स्टील स्लैग कंडीशनरों के निर्माण के लिए अपशिष्ट और प्रसंस्करण अवशिष्ट से एल्युमीनियम निकालने के लिए एक पूर्ण हरित और स्थिर समाधान प्रदान करेगा।

मुख्यमंत्री ने परियोजना का उद्घाटन करने के बाद कहा, "ओडिशा तेजी से पूर्वी भारत के विनिर्माण केंद्र के रूप में उभर रहा है और इसने राज्य में उद्योगों के विकास को सक्षम बनाया है। हमने हमेशा ओडिशा में निवेशकों के लिए अवरोध मुक्त और सुचारू कारोबार का माहौल प्रदान करने की कोशिश की है। मैं राज्य सरकार की ओर से निरंतर सुविधा और मदद प्रदान करने का आश्वासन देता हूं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटसनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स के अजेय अभियान को रोका, 57 रनों से हराया मुकाबला

क्रिकेटकौन हैं प्रफुल हिंगे? 30 लाख के इस तेज़ गेंदबाज़, जिन्होंने अपने IPL डेब्यू ओवर में 3 विकेट लेकर रचा इतिहास

क्रिकेटSRH vs RR: प्रफुल हिंगे ने पहले ओवर में सूर्यवंशी, जुरेल, प्रीटोरियस का लिया विकेट, तीनों बल्लेबाज शून्य पर आउट, VIDEO

विश्व'अगर जहाज़ होर्मुज़ नाकाबंदी के पास आए, तो उन्हें 'खत्म' कर दिया जाएगा', ट्रंप ने ईरान को दी चेतावनी

क्रिकेटSRH vs RR: ईशान किशन ने राजस्थान रॉयल्स के विस्फोटक अंदाज में जड़ी हाफ सेंचुरी, 44 गेंदों में 91 रनों की पारी खेली

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारजल्दी कीजिए, दिल्ली में सोना-चांदी की कीमतें कम, जानें क्या है रेट

कारोबारदिल्ली-सहारनपुर-देहरादून एक्सप्रेसवेः 6.5 की बजाय 2.5 घंटे में पहुंचे?, लागत 12,000 से 13,000 करोड़ रुपये, 340 मीटर लंबी काली सुरंग, जानिए 5 मुख्य बातें

कारोबारApricot Blossom Festival Ladakh: गांव की सैर, बर्फीले रेगिस्‍तान लद्दाख में धूम-धमाका, देखिए तस्वीरें और वीडियो

कारोबारनागपुर मंडल ने किया कमाल, ब्लॉक्स की बेड़ियां तोड़ ‘धड़ाधड़’ दौड़ी ट्रेनें?

कारोबारनागपुर में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस, सिलेंडर की किल्लत नहीं, फिर कतार क्यों?, वाड़ी के अग्रवाल गैस एजेंसी में लगी 2 किमी की लाइन, देखिए तस्वीरें