लाइव न्यूज़ :

रूचि सोया के शेयरधारकों ने बाबा रामदेव, बालकृष्ण को निदेशक मंडल में शामिल किये जाने का मंजूरी दी

By भाषा | Updated: December 22, 2020 21:59 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 दिसंबर पतंजलि आयुर्वेद समूह की कंपनी रूचि सोया इंडस्ट्रीज लि. के शेयरधारकों ने योग गुरू बाबा रामदेव, उनके छोटे भाई राम भारत और उनके करीबी सहयोगी आचार्य बालकृष्ण को कंपनी के निदेशक मंडल में शामिल किये जाने को मंजूरी दे दी।

शेयर बाजार को दी सूचना में रूचि सोया ने कहा कि उसके शेयरधारकों ने जरूरी बहुमत के साथ सभी प्रस्तावों को मंजूरी दे दी। रूचि सोया न्यूट्रीला ब्रांड से उत्पाद बेचती है।

रूचि सोया ने राम भारत (41) को कंपनी का प्रबंध निदेशक नियुक्त किये जाने के साथ आचार्य बालाकृष्ण को कंपनी का चेयरमैन पुन:नामित किये जाने को मंजूरी दे दी। साथ ही स्वामी रामदेव (49) को कंपनी निदेशक मंडल का निदेशक नियुक्त किये जने को मंजूरी दी गयी।

निदेशक मंडल की 19 अगस्त को हुई बैठक में राम भारत को19 अगस्त, 2020 से 17 दिसंबर, 2022 तक के लिए कंपनी का प्रबंध निदेशक नियुक्त किये जाने को मंजूरी दी गयी। उनके पदनाम को पूर्णकालिक निदेशक से प्रबंध निदेशक किया गया है।

सालाना आम बैठक के लिये जारी नोटिस में कहा गया था कि पंतजलित आयुर्वेद लि., दिव्य योग मंदिर ट्रस्ट (अपने कारोबारी उपक्रम दिव्य फार्मेसी के जरिये), पंतजलित परिवहन प्राइवेट लि. और पंतजलि ग्रामोद्योग के ऋण शोधन कार्यवाही में रूचि सोया के अधिग्रहण के बाद नये प्रबंधन को निदेशक मंडल नियुक्त किये जाने का अधिकार मिला है।

रामदेव की पतंजलि आयुर्वेद ने पिछले साल 4,350 करोड़ रुपये मे रूचि सोया का अधिग्रहण किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

क्रिकेटCSK vs DC: संजू सैमसन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मचाई बल्ले से तबाही, जड़ा चौथा IPL शतक, रोहित-कोहली के एलीट क्लब में हुए शामिल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

क्राइम अलर्टकटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 मरे और 18 घायल, वीडियो

भारतनागपुर में वायुसेना के मेंटेनेंस कमांड कमांडर्स का कॉन्क्लेव संपन्न, मिशन मोड में ऑपरेशनल सपोर्ट बढ़ाने पर जोर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें