लाइव न्यूज़ :

आरएस सोढ़ी अंतर्राष्ट्रीय डेयरी संघ के बोर्ड के लिये चुने गये

By भाषा | Updated: June 2, 2021 23:12 IST

Open in App

नयी दिल्ली/अहमदाबाद दो जून गुजरात सहकारी दुग्ध विपणन संघ लिमिटेड (जीसीएमएमएफ) के प्रबंध निदेशक आरएस सोढ़ी को बुधवार को सर्वसम्मति से अंतर्राष्ट्रीय डेयरी महासंघ (आईडीएफ) के बोर्ड के लिए चुना गया। आईडीएफ की आयोजित महसभा में सोढ़ी को बोर्ड के लिए चुना गया।

राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड (एनडीडीबी) ने एक बयान में कहा कि भारतीय राष्ट्रीय समिति ने सोढ़ी का नाम आईडीएफ के लिए नामित किया था, जिसे सर्वसम्मति से स्वीकार कर लिया गया।

बयान में सोढ़ी के हवाले से कहा गया, ‘‘विश्व के सबसे बड़े दूध उत्पादक देश का प्रतिनिधित्व करना और डेयरी के सतत लक्ष्यों को बढ़ावा देने में योगदान देना मेरे लिए सम्मान की बात है। यह संयुक्त राष्ट्र सतत विकास लक्ष्यों को भी पूरा करेगा।’’

अमूल के अधीन आने वाले जीसीएमएमएफ के साथ काम करने का सोढ़ी के पास 39 वर्ष का शानदार अनुभव है। वह वर्ष 2010 में जीसीएमएमएफ प्रबंध निदेशक बने थे।

आईडीएफ एक अंतरराष्ट्रीय गैर-सरकारी एवं गैर-लाभकारी संगठन है, जो विश्व को एक सुरक्षित और टिकाऊ डेयरी के साथ पोषण देने में मदद करने का प्रयास करता है। आईडीएफ के सदस्य आमतौर पर प्रत्येक देश में डेयरी संगठनों द्वारा गठित राष्ट्रीय समितियां हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीदिग्गज गायिका और संगीत जगत की महान हस्ती आशा भोसले नहीं रहीं?, 92 साल में निधन

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle Died: अलविदा 'आशा' जी, 92 वर्ष की आयु में आशा भोसले का निधन, संगीत जगत में शोक की लहर

ज़रा हटकेजब चोर खुद बन गया कैदी!, गाजियाबाद की चोरी वीडियो को देख आप भी कहेंगे- "भाई, रहने दे, तुझसे न हो पाए

कारोबारTDS TRACES 2.0: अब टैक्स रिटर्न और रिफंड होगा और भी आसान, TRACES 2.0 के साथ बदल जाएगा टैक्स भरने का अनुभव

क्रिकेटIPL 2026 विवाद: ललित मोदी का बड़ा आरोप, RR बनाम RCB मैच में 'एंटी-करप्शन' प्रोटोकॉल की उड़ी धज्जियाँ

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया युद्धविरामः मर्सिडीज-बेंज, बीएमडब्ल्यू ग्रुप और ऑडी के लिए शोरूम आएंगे ग्राहक?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 12 अप्रैल को प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम घोषित, जानें दिल्ली से मुंबई तक की कीमतें

कारोबारBaisakhi 2026: ट्रेडिशनल से मॉडर्न तक..., इस बैसाखी अपने लुक में लगाएं स्टाइल का तड़का, क्रिएट करें ये पंजाबी लुक

कारोबारPAN New Forms 2026: पुराने फॉर्म हुए रिटायर, नए वित्तीय वर्ष में ऐसे करें पैन के लिए अप्लाई

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव