लाइव न्यूज़ :

उर्जित पटेल की हुई पेशी, संसदीय समिति ने पूछे नीरव मोदी और नोटबंदी पर सवाल

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: June 12, 2018 16:22 IST

आज (12 मई) को वीरप्पा मोइली की अध्यक्षता वाले संसदीय स्थायी समिति के सामने भारतीय रिजर्व बैंक यानी आरबीआई के गवर्नर उर्जित पटेल पेश हुए हैं। इस दौरान उनसे कई तरह के सवाल भी किए गए।

Open in App

नई दिल्ली, 12 जून : आज (12 मई) को वीरप्पा मोइली की अध्यक्षता वाले संसदीय स्थायी समिति के सामने भारतीय रिजर्व बैंक यानी आरबीआई के गवर्नर उर्जित पटेल पेश हुए हैं। इस दौरान उनसे कई तरह के सवाल भी किए गए। उनसे नीरव मोदी-पंजाब नेशनल बैंक धोखाधड़ी, बैंकों के बढ़ते एनपीए के जुड़े सवाल किए गए। इतना ही नहीं उर्जित से नोटबंदी के बाद बैंकों में वापस आए नोटों के आंकड़ों सहित कई मुद्दों पर सवाल पूछे गए हैं। 

हीरा कारोबारी नीरव मोदी पंजाब नेशनल बैंक से 13,000 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी कर देश से फरारा है और वह अभी तक किसी की गिरफ्त में नहीं आ पाया है। फिलहाल वह लंदन पहुंचने वाला है। ऐसे में इस पर समिति ने उर्जित से पूछा कि इस बड़े घोटाले के बारे में उन्हें कैसे पता नहीं चला। बैंको के बढ़ते एनपीए पर भी चर्चा की गई है।

उर्जित पटेल का पक्ष

दागे गए सवालों पर पटेल ने अपनी बात रखी है। उन्होंने समिति के सामने अपना पक्ष रखते हुए कहा है कि बैंकिंग क्षेत्र के एनपीए संकट को हल करने के लिए उपाय शुरू किए गए हैं। 

ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब उर्जित पटेल  संसदीय समिति के सामने पेश नहीं हुए हैं। इससे पहले भी उन्हें कई बार समिति के सवालों का सामना करना पड़ा है। इन सभी मुद्दों पर समिति ने उर्जित पटेल को 17 मई को अपने समक्ष पेश होने के लिए कहा था। 

गौरतलब है कि 8 नवंबर, वर्ष 2016 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने  नोटबंदी का ऐलान किया था। पीएम ने 500 और 1000 रुपये के पुराने नोट बंद किए जाने का ऐलान किया था। ऐसे में खबरों की मानें तो रिजर्व बैंक के गर्वनर उर्जित पटेल को पूछताछ के लिए बुलाने का फैसला अप्रैल में हुई कमिटी की मीटिंग में लिया गया था 

टॅग्स :आरबीआईनोटबंदी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारBank Holiday Today: घर से निकलने से पहले चेक कर लें बैंक हॉलिडे लिस्ट, बस एक क्लिक से जानें आज बैंक बंद या खुले?

कारोबारBank Holiday Today: 1 अप्रैल को बैंक जाने की गलती न करें, बंद रहेंगे पब्लिक विंडो; जानें क्या है कारण

कारोबारRBI के हस्तक्षेप के बावजूद, रुपया पहली बार अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 95 के पार पहुंचा

कारोबारBank Holidays in April 2026: अप्रैल 2026 में छुट्टियों की भरमार, समय पर निपटा लें अपने जरूरी काम

कारोबारBank Holidays Next Week: नवरात्रि, गुड़ी पड़वा के लिए अगले हफ्ते कई दिन बंद रहेंगे बैंक, पढ़ें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित