लाइव न्यूज़ :

चालू वित्त वर्ष में कई नए मॉडल उतारने की तैयारी में है रॉयल एनफील्ड

By भाषा | Updated: June 13, 2021 12:57 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 13 जून मध्यम आकार की मोटरसाइकिल विनिर्माता रॉयल एनफील्ड को उम्मीद है कि नए उत्पादों की पेशकश के मामले में चालू वित्त वर्ष उसके लिए सबसे अच्छा रहेगा। कंपनी के एक शीर्ष अधिकारी ने कहा कि चालू वित्त वर्ष में घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजारों के लिए कई नए मॉडल पेश किए जाएंगे।

आयशर मोटर्स की इकाई ने कहा कि उसके कई उत्पाद पाइपलाइन में हैं, जिन्हें आगामी दिनों में बाजार में उतारा जा सकता है।

रॉयल एनफील्ड के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) विनोद के दसारि ने विश्लेषक कॉल में कहा, ‘‘वास्तव में इस साल संभवत: रॉयल एनफील्ड द्वारा सबसे अधिक नए उत्पाद पेश किए जाएंगे। हम इसको लेकर काफी रोमांचित हैं।’’

उन्होंने कहा कि फिलहाल कोविड-19 की अड़चनों के चलते कंपनी प्रत्येक तिमाही में एक नया मॉडल पेश करना जारी रखेगी।

दसारि ने कहा, ‘‘अभी महामारी की वजह से कुछ विलंब हो रहा है। लेकिन जल्द कुछ बड़े मॉडल आ रहे हैं। हम इसको लेकर काफी रोमांचित हैं। हमने इसके लिए मार्केटिंग करनी होगी और बाजार तैयारियों को पूरा करना होगा।’’

आयशर मोटर्स के प्रबंध निदेशक एवं सीईओ सिद्धार्थ लाल ने कहा कि रॉयल एनफील्ड नए मॉडलों के विकास में काफी सावधानी बरत रही है, जिससे वह वैश्विक प्रतिस्पर्धा का मुकाबला कर सके।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटPBKS vs SRH: पंजाब किंग्स के लिए बल्लेबाज प्रियांश आर्य ने दूसरा सबसे तेज अर्धशतक जड़ा

भारत'बंगालियों को अल्पसंख्यक नहीं बनने देगी': चुनावी रैली में पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल में UCC लागू करने का वादा किया

क्रिकेटबाबर आज़म PSL में 4000 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज़ बने

भारतमियांपुर गांव को रविंद्र नगर कहिए जनाब?, सीएम योगी बोले-गांव में मियां नहीं तो नाम क्यों?, लखीमपुर खीरी से बंगाल चुनाव में खेला दांव?

भारतबांका राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज परिसरः क्लासरूम में आपत्तिजनक थे छात्र और छात्रा?, आग की तरह अफवाह फैली, जमकर नारेबाजी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें