लाइव न्यूज़ :

रोस्सारी बायोटेक 421 करोड़ रुपए में करेगी यूनिटॉप केमिकल्स का अधिग्रहण

By भाषा | Updated: June 3, 2021 00:09 IST

Open in App

मुंबई, दो जून स्पेशलिटी-केमिकल्स निर्माता रोस्सारी बायोटेक ने बुधवार को यूनिटॉप केमिकल्स का 421 करोड़ रुपए में अधिग्रहण करने की घोषणा की।

रोस्सारी ने एक बयान में कहा कि वह यूनिटॉप केमिकल्स की 100 प्रतिशत इक्विटी कैपिटल का अधिग्रहण करेगी। यूनिटॉप केमिकल्स सर्फेक्टेंट, इमल्सिफायर और स्पेशलिटी केमिकल्स की आपूर्तिकर्ता कंपनी है।

कंपनी ने कहा कि 65 प्रतिशत इक्विटी शेयर का अधिग्रहण लेन-देन पूरा होने पर किया जाएगा जबकि शेष 35 प्रतिशत शेयरों का अधिग्रहण अगले दो साल में पूरा होगा।

कंपनी की 100 प्रतिशत इक्विटी हिस्सेदारी के अधिग्रहण के लिये 421 करोड़ रुपये खर्च करने होंगे। इस अधिग्रहण के साथ कंपनी की उत्पाद श्रेणी का विस्तार होगा।

रोस्सारी बायोटेक के प्रवर्तक एवं कार्यकारी चैयरमैन एडवर्ड मेनेजेस और प्रवर्तक एवं प्रबंध निदेशक सुनील चारी ने एक संयुक्त बयान में कहा कि उन्हें रोस्सारी की वृद्धि रफ्तार बढ़ाने को लेकर खुशी है।

उन्होंने कहा कि यूनिटॉप केमिकल्स कंपनी के कारोबार के लिहाज से उपयुक्त है और अपने साथ वृद्धि के और आयाम लेकर आएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआशा भोसले की सेहत अब कैसी है? पोती ज़नाई भोसले ने दी दिग्गज पार्श्व गायिका की हेल्थ अपडेट

क्रिकेटआईपीएल 2026 में CSK को मिली पहली जीत, अपने गढ़ में दिल्ली कैपिटल्स को 23 रनों से हराया

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

क्रिकेटCSK vs DC: संजू सैमसन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मचाई बल्ले से तबाही, जड़ा चौथा IPL शतक, रोहित-कोहली के एलीट क्लब में हुए शामिल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें