लाइव न्यूज़ :

कोविड का जोखिम कम, अब अधिक लोग शादी समारोहों में शामिल होने को तैयार : सर्वे

By भाषा | Updated: November 22, 2021 18:30 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 नवंबर इस साल नवंबर और दिसंबर माह के दौरान शादी-विवाह या सगाई समारोहों में पिछले साल की समान अवधि की तुलना में अधिक लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। लोकलसर्किल्स के सोमवार को जारी एक सर्वे में कहा गया है कि अब ऐसे लोगों की संख्या कम रह गई है, जो ऐसे समारोहों में शामिल होने से कोविड-19 संक्रमण का खतरा बढ़ने की बात मानते हैं।

इस सर्वे में 17,000 से अधिक लोगों की प्रतिक्रिया ली गई। सर्वे के निष्कर्ष के अनुसार, नवंबर-दिसंबर की अवधि में 10 में से प्रत्येक छह भारतीय परिवारों के सगाई और शादियों में शामिल होने की संभावना है।

इस अवधि में शादी या सगाई समारोहों में शामिल होने वाले लोगों की संख्या में तीन गुना की वृद्धि हुई है। सर्वे में कहा गया है कि इसकी मुख्य वजह देश में कोविड के घटते मामलों के साथ टीकाकरण की तीव्र गति भी है, जिसके चलते लोगों का भरोसा लौटा है।

वर्ष 2020 में जब लोगों से इसी तरह का सवाल किया गया था, तो 35 प्रतिशत ने कहा था कि उन्हें शादी और सगाई समारोहों में भाग लेने का न्योता मिला है, लेकिन वे उसमें नहीं जा रहे हैं।

इस बार ऐसा कहने वालों की संख्या घटकर मात्र 12 प्रतिशत रह गई। इस तरह के आयोजनों में शामिल होने पर कोविड-19 के जोखिम संबंधी एक सवाल पर समारोहों में शामिल होने की योजना बना रहे 76 प्रतिशत लोगों ने कहा कि कोविड के प्रसार का जोखिम औसत, कम या न के बराबर है। तीन प्रतिशत ने कहा कि इस तरह का कोई जोखिम नहीं है। वही दो प्रतिशत ने कोई राय नहीं दी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की'दम मारो दम' से 'चुरा लिया' तक: आशा ताई के सुरों का जादू, जिसने बदल दिया संगीत का अंदाज

कारोबारAsha Bhosle net worth: संगीत ही नहीं, बिजनेस से भी कमाई?, जानिए आशा भोसले कितनी अमीर थीं?

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle death news: नहीं रहीं आशा भोसले?, पीएम मोदी, मधुर भंडारकर, रजत बेदी, राजनाथ सिंह, सीएम फणवनीस, नितिन गडकरी और पीयूष गोयल ने क्या कहा?

बॉलीवुड चुस्कीकौन थीं आशा भोसले, 12000 से अधिक गाने रिकॉर्ड?, ‘अभी ना जाओ छोड़कर’?

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle Funeral: शिवाजी पार्क में होगा आशा भोसले का अंतिम संस्कार, सोमवार को दी जाएगी मुखाग्नि

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारTDS TRACES 2.0: अब टैक्स रिटर्न और रिफंड होगा और भी आसान, TRACES 2.0 के साथ बदल जाएगा टैक्स भरने का अनुभव

कारोबारपश्चिम एशिया युद्धविरामः मर्सिडीज-बेंज, बीएमडब्ल्यू ग्रुप और ऑडी के लिए शोरूम आएंगे ग्राहक?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 12 अप्रैल को प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम घोषित, जानें दिल्ली से मुंबई तक की कीमतें

कारोबारBaisakhi 2026: ट्रेडिशनल से मॉडर्न तक..., इस बैसाखी अपने लुक में लगाएं स्टाइल का तड़का, क्रिएट करें ये पंजाबी लुक

कारोबारPAN New Forms 2026: पुराने फॉर्म हुए रिटायर, नए वित्तीय वर्ष में ऐसे करें पैन के लिए अप्लाई