लाइव न्यूज़ :

ईंधन की बढ़ती कीमतों से पाहन उद्योग पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा: सियाम

By भाषा | Updated: July 14, 2021 19:11 IST

Open in App

नयी दिल्ली 14 जुलाई वाहन विनिर्माताओं के संगठन सियाम ने बुधवार को कहा कि देश में ईंधन की बढ़ती कीमतों से क्षेत्र पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा और इससे वाहनों की मांग में कमी आएगी।

सोसायटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (सियाम) ने सरकार को मांग आधारित नीति के बजाय फिटनेस आधारित स्क्रैप नीति का भी सुझाव दिया है।

सियाम अध्यक्ष केनिची आयुकावा ने वर्चुअल संवाददाता सम्मेलन में पत्रकारों से बातचीत में कहा, ‘‘ईंधन की कीमतें बढ़ने से हमारे उद्योग पर दुर्भाग्य से नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। हमें नहीं पता कि इस तरह की स्थिति कब तक चलेगी। लेकिन हम उम्मीद करते हैं कि ईंधन की कीमतें जल्द से जल्द कम होंगी।’’

उन्होंने कई राज्यों में पेट्रोल के दाम 100 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 90 रुपये प्रति लीटर के पार पहुंचने पर कहा कि इससे वाहन उद्योग प्रभावित होगा।

केनिची ने कहा, ‘‘हमें बाजार में मांग को ध्यान से देखना होगा। क्योंकि ईंधन की बढ़ती कीमतों से लोग निजी वाहन का इस्तेमाल करने से बचेंगे। यह हमारे लिए बड़ी चिंता का विषय हैं।’’

उन्होंने सरकार द्वारा इस वर्ष मार्च में घोषित वाहन कबाड़ नीति में वाहनों की ‘फिटनेस’ पर ध्यान देने का आग्रह किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026 विवाद: ललित मोदी का बड़ा आरोप, RR बनाम RCB मैच में 'एंटी-करप्शन' प्रोटोकॉल की उड़ी धज्जियाँ

भारतमहिला आरक्षण अधिनियमः 3 लाइन व्हिप?, लोकसभा-राज्यसभा के सभी भाजपा सदस्य 16 से 18 अप्रैल तक संसद में रहे?

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle Health: दिल का दौरा पड़ा और फेफड़े में समस्या?, आशा भोसले की हालत नाजुक, पीएम मोदी ने एक्स पर किया पोस्ट

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीगः 61 पर 0 और 76 पर 4?, 4.6 से 7.6 ओवर में गिरे 4 विकेट?, वेणुगोपाल राव ने कहा-केएल राहुल, पथुम निसांका, अक्षर पटेल और समीर रिजवी?

कारोबारपश्चिम एशिया युद्धविरामः मर्सिडीज-बेंज, बीएमडब्ल्यू ग्रुप और ऑडी के लिए शोरूम आएंगे ग्राहक?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 12 अप्रैल को प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम घोषित, जानें दिल्ली से मुंबई तक की कीमतें

कारोबारBaisakhi 2026: ट्रेडिशनल से मॉडर्न तक..., इस बैसाखी अपने लुक में लगाएं स्टाइल का तड़का, क्रिएट करें ये पंजाबी लुक

कारोबारPAN New Forms 2026: पुराने फॉर्म हुए रिटायर, नए वित्तीय वर्ष में ऐसे करें पैन के लिए अप्लाई

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?