लाइव न्यूज़ :

ब्रिटेन की बुनियादी ढांचा परियोजनाओं के लिए ऋषि सुनक ने बनाई नए निवेश बैंक की योजना

By भाषा | Updated: November 21, 2020 20:55 IST

Open in App

(अदिति खन्ना)

लंदन, 21 नवंबर ब्रिटेन के वित्त मंत्री ऋषि सुनक दीर्घकालिक निवेश के लिए अगले सप्ताह 100 अरब पाउंड की अनुमानित लागत से एक नई राष्ट्रीय बुनियादी ढांचा रणनीति की घोषणा करने जा रहे हैं।

मीडिया रिपोर्ट में शनिवार को बताया गया कि इसमें एक नए बैंक की स्थापना का प्रस्ताव भी शामिल है, जो बुनियादी ढांचा परियोजनाओं के लिए निजी पूंजी जुटाएगा।

कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ ब्रिटेन की आर्थिक लड़ाई का नेतृत्व कर रहे भारतीय मूल के सुनक बुधवार को जलवायु संकट से निपटने और परिवहन में निवेश करने के लिए रणनीति जारी करेंगे।

इस दौरान वह अभी तक हुए खर्च की समीक्षा भी पेश करेंगे।

ब्रिटेन के वित्त मंत्रालय ने कहा कि बुनियादी ढांचे की रणनीति में फाइबर ब्रॉडबैंड, बाढ़ बचाव और परिवहन योजनाओं सहित प्रमुख कार्यक्रमों के भुगतान का ब्यौरा होगा।

ब्रिटेन के यूरोपीय संघ से अलग होने यानी ब्रेक्जिट की प्रक्रिया को 31 दिसंबर को पूरा होने के साथ ही माना जा रहा है कि नया निवेश बैंक यूरोपीय निवेश बैंक (ईआईबी) की जगह लेने के लिए बनाया गया है।

सुनक ने कहा, ‘‘हम अवसरों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं ताकि ब्रिटेन के सभी हिस्सों में रहने वाले लोगों को हमारी भावी समृद्धि का उचित हिस्सा मिल सके।’’

उन्होंने कहा कि सरकार ब्रिटेन में अगले पांच वर्षों के दौरान 600 अरब पाउंड से अधिक निवेश करने की योजना बना रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटसनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स के अजेय अभियान को रोका, 57 रनों से हराया मुकाबला

क्रिकेटकौन हैं प्रफुल हिंगे? 30 लाख के इस तेज़ गेंदबाज़, जिन्होंने अपने IPL डेब्यू ओवर में 3 विकेट लेकर रचा इतिहास

क्रिकेटSRH vs RR: प्रफुल हिंगे ने पहले ओवर में सूर्यवंशी, जुरेल, प्रीटोरियस का लिया विकेट, तीनों बल्लेबाज शून्य पर आउट, VIDEO

विश्व'अगर जहाज़ होर्मुज़ नाकाबंदी के पास आए, तो उन्हें 'खत्म' कर दिया जाएगा', ट्रंप ने ईरान को दी चेतावनी

क्रिकेटSRH vs RR: ईशान किशन ने राजस्थान रॉयल्स के विस्फोटक अंदाज में जड़ी हाफ सेंचुरी, 44 गेंदों में 91 रनों की पारी खेली

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारजल्दी कीजिए, दिल्ली में सोना-चांदी की कीमतें कम, जानें क्या है रेट

कारोबारदिल्ली-सहारनपुर-देहरादून एक्सप्रेसवेः 6.5 की बजाय 2.5 घंटे में पहुंचे?, लागत 12,000 से 13,000 करोड़ रुपये, 340 मीटर लंबी काली सुरंग, जानिए 5 मुख्य बातें

कारोबारApricot Blossom Festival Ladakh: गांव की सैर, बर्फीले रेगिस्‍तान लद्दाख में धूम-धमाका, देखिए तस्वीरें और वीडियो

कारोबारनागपुर मंडल ने किया कमाल, ब्लॉक्स की बेड़ियां तोड़ ‘धड़ाधड़’ दौड़ी ट्रेनें?

कारोबारनागपुर में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस, सिलेंडर की किल्लत नहीं, फिर कतार क्यों?, वाड़ी के अग्रवाल गैस एजेंसी में लगी 2 किमी की लाइन, देखिए तस्वीरें