लाइव न्यूज़ :

आरएचआई मैग्नेसिटा ने अपनी भारतीय सहायक कंपनी का नाम बदला

By भाषा | Updated: July 3, 2021 18:19 IST

Open in App

नयी दिल्ली, तीन जुलाई वियना की कंपनी आरएचआई मैग्नेसिटा ने शनिवार को कहा कि सरकार की मंजूरी के बाद उसने अपनी भारतीय सहायक कंपनी ओरिएंट रेफ्रेक्ट्रीज का नाम बदलकर आरएचआई मैग्नेसिटा इंडिया कर दिया है।

कंपनी की तरफ से यह घोषणा जून में आरएचआई क्लासिल प्राइवेट लिमिटेड और आरएचआई इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के ओरिएंट रेफ्रेक्ट्रीज लिमिटेड (ओआरएल) में विलय करने के निर्णय के बाद आई है।

आरएचआई मैग्नेसिटा ने एक बयान में कहा कि कंपनियों के विलय के बाद आरएचआई मैग्नेसिटा इंडिया लिमिटेड के नाम से नई निजी लिमिटेड कंपनी 2 जुलाई, 2021 से प्रभाव में आ गई है।

आरएचआई मैग्नेसिटा इंडिया के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अध्यक्ष प्रमोद सागर ने कहा, ‘‘हमें कल (शुक्रवार) को कॉर्पोरेट मामलों के मंत्रालय (एमसीए) से आरएचआई मैग्नेसिटा इंडिया लिमिटेड के समावेश का प्रमाण पत्र प्राप्त हुआ।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमें उम्मीद है कि जल्द ही हम नई कंपनी के नाम के तहत शेयर बाजार में कारोबार करना शुरू कर देंगे। यह हमारी भारत व्यापार समेकन प्रक्रिया की कानूनी और वैधानिक कार्यवाही की सफल परिणति का प्रतीक है।’’

नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (एनसीएलटी) की मुंबई पीठ ने 5 मई, 2021 को एक आदेश के माध्यम से तीन कंपनियों के समामेलन की योजना को मंजूरी दी थी। जिसके बाद आरएचआई क्लासिल प्राइवेट लिमिटेड और आरएचआई इंडिया प्राइवेट लिमिटेड का ओरिएंट रेफ्रेक्ट्रीज लिमिटेड (ओआरएल) में विलय कर दिया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतVande Matram Vivad: बड़ी बेशर्मी के साथ कहा मैं नहीं गाऊंगी?, राष्ट्रीय गीत के अपमान पर मौन क्यों कांग्रेस?, सीएम डॉ. मोहन यादव ने एक्स पर पोस्ट किया वीडियो

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

भारतUjjain: सिंहस्थ महाकुम्भ की तैयारी: 'एकता मॉल' बनेगा देश की विविध कलाओं और शिल्प का संगम केंद्र

विश्वUS-Iran War: अमेरिका-ईरान वार्ता के लिए वैंस की टीम इस्लामाबाद पहुंची, ट्रंप बोले— 'गुड लक'

क्राइम अलर्टपहले मारी गोली, फिर बदमाश लगे कांपने, स्टार्ट नहीं हुई बाइक?, 45 वर्षीय वरिष्ठ अधिवक्ता राजीव सिंह को देशी तमंचे से उड़ाया, वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो