लाइव न्यूज़ :

पिछले पांच माह में दालों की खुदरा कीमतें स्थिर: सरकार

By भाषा | Updated: November 18, 2021 20:40 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 18 नवंबर सरकार ने बृहस्पतिवार को कहा कि पिछले पांच महीनों में दालों की खुदरा कीमतों में काफी स्थिरता आई है। चना, अरहर, उड़द और मूंग की कीमतों में या तो गिरावट आई है या आयात को बढ़ावा देने और जमाखोरी पर अंकुश लगाने के विभिन्न उपायों के कारण पिछले वर्ष की तुलना में ये स्थिर बनी हुई है।

एक सरकारी बयान के अनुसार, दालों के लिए उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) आधारित मुद्रास्फीति में भी पिछले पांच महीनों के दौरान निरंतर गिरावट आई है, जो जून, 2021 के 10.01 प्रतिशत से घटकर अक्टूबर, 2021 में 5.42 प्रतिशत रह गई है।

अक्टूबर, 2020 में दलहन मुद्रास्फीति की दर 18.34 प्रतिशत थी। इसी तरह, दालों के लिए थोक बिक्री मूल्य सूचकांक (डब्ल्यूपीआई) आधारित मुद्रास्फीति जून, 2021 में 11.56 प्रतिशत से घटकर अक्टूबर, 2021 में 5.36 प्रतिशत रह गई है।

बयान में कहा गया है, ‘‘जून, 2021 से पिछले पांच महीनों में दालों की खुदरा कीमतें काफी हद तक स्थिर हो गई हैं। आज की तारीख में, चना, अरहर, उड़द और मूंग की कीमतों में या तो गिरावट आई है या पिछले साल की तुलना में स्थिर बनी हुई है।’’

सरकार ने कहा कि दालों की खुदरा कीमतों में स्थिरता उसके द्वारा पूर्व सुनियोजित प्रयासों और सक्रिय उपायों के कारण हासिल की गई है। इन उपायों में 15 मई, 2021 से अरहर, उड़द और मूंग के आयात को प्रतिबंधित से 'मुक्त श्रेणी' में किया जाना भी शामिल है।

अरहर (अरहर) का आयात 2021-22 के अप्रैल-नवंबर के दौरान बढ़कर 4,27,796 टन हो गया, जो एक साल पहले की समान अवधि में 1,71,125 टन था। समीक्षाधीन अवधि के दौरान उड़द का आयात पहले के 2,25,548 टन से बढ़कर 3,56,178 टन हो गया, जबकि मूंग का आयात पहले के 22,051 टन से बढ़कर 1,36,007 टन हो गया।

चालू वित्त वर्ष के अप्रैल-नवंबर के दौरान मसूर का आयात घटकर 4,59,839 टन रह गया, जो पिछले साल की समान अवधि में 8,33,315 टन था।

सरकार ने आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1955 के तहत दो जुलाई, 2021 को मूंग को छोड़कर सभी दालों पर स्टॉक सीमा लगा दी।

घरेलू उपभोक्ताओं पर उच्च अंतरराष्ट्रीय कीमतों के प्रभाव को कम करने के लिए सरकार ने 27 जुलाई, 2021 से मसूर पर मूल आयात शुल्क और एआईडीसी (कृषि अवसंरचना और विकास उपकर) को घटाकर 10 प्रतिशत कर दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतRJD का चुनावी दांव, भोजपुर-बक्सर MLC उपचुनाव के लिए इस उम्मीदवार पर जताया भरोसा

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें

भारतमथुरा हादसे के बाद जारी है सर्च ऑपरेशन, प्रधानमंत्री ने की सहायता राशि की घोषणा; अब तक 10 की मौत

विश्वHormuz Toll: ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम, होर्मुज पर नहीं चलेगा 'टोल राज'

भारतचुनावी हिंसा के लिए आखिर कौन जिम्मेदार ?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब