लाइव न्यूज़ :

महंगाई में फिर हुई वृद्धि, जनवरी में खुदरा महंगाई दर पहुंची 6.5 प्रतिशत के पार

By रुस्तम राणा | Updated: February 13, 2023 18:12 IST

खुदरा महंगाई को लेकर सोमवार को कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (सीपीआई) ने आकड़े जारी किए हैं, जिसके मुताबिक जनवरी में खुदरा महंगाई दर 6.52 फीसदी पर पहुंच गई जो दिसंबर 2022 में 5.72 फीसदी थी।

Open in App
ठळक मुद्देकंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (सीपीआई) ने आकड़े जारी किए हैंमहंगाई दर पिछले तीन महीने के उच्च स्तर पर पहुंच गई हैखाद्य पदार्थों की महंगाई दर जनवरी में 5.94 प्रतिशत रही जो दिसंबर में 4.19 प्रतिशत थी

नई दिल्ली: साल 2023 के पहले महीने में महंगाई में वृद्धि देखी गई है। खुदरा महंगाई को लेकर सोमवार को कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (सीपीआई) ने आकड़े जारी किए हैं, जिसके मुताबिक जनवरी में खुदरा महंगाई दर 6.52 फीसदी पर पहुंच गई जो दिसंबर 2022 में 5.72 फीसदी थी। यह महंगाई दर पिछले तीन महीने के उच्च स्तर पर है। वहीं बीते महीने ग्रामीण महंगाई दर मासिक आधार पर 6.95 फीसदी से बढ़कर 6.85 फीसदी पर पहुंच गई, जबकि शहरी महंगाई 5.39 फीसदी से बढ़कर 6.0 फीसदी पर पहुंच गई है।

खाद्य पदार्थों की महंगाई दर जनवरी में 5.94 प्रतिशत रही जो दिसंबर में 4.19 प्रतिशत थी। इससे पहले, खुदरा मुद्रास्फीति अक्टूबर महीने में उच्च स्तर 6.77 प्रतिशत पर थी। भारतीय रिजर्व बैंक मौद्रिक नीति पर विचार करते समय मुख्य रूप से खुदरा मुद्रास्फीति पर गौर करता है। केंद्रीय बैंक को मुद्रास्फीति दो प्रतिशत घट-बढ़ के साथ चार प्रतिशत पर रखने की जिम्मेदारी मिली हुई है।

 

टॅग्स :मुद्रास्फीतिभारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई)इकॉनोमी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारBank Holiday Today: घर से निकलने से पहले चेक कर लें बैंक हॉलिडे लिस्ट, बस एक क्लिक से जानें आज बैंक बंद या खुले?

कारोबारBank Holiday Today: 1 अप्रैल को बैंक जाने की गलती न करें, बंद रहेंगे पब्लिक विंडो; जानें क्या है कारण

कारोबारRBI के हस्तक्षेप के बावजूद, रुपया पहली बार अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 95 के पार पहुंचा

कारोबारतेज आर्थिक विकास के साथ उन्नत परमाणु हथियारों से सुसज्जित मजबूत सैन्य शक्ति बनने की आवश्यकता

कारोबारBank Holidays in April 2026: अप्रैल 2026 में छुट्टियों की भरमार, समय पर निपटा लें अपने जरूरी काम

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित